विधायक महेश जीना ने ग्राम झिमार में सिलाई सेंटर का किया शुभारंभ।

भिकियासैण (अल्मोड़ा) सल्ट विकासखंड के ग्राम झिमार में महिला उत्थान-स्वयं सहायक समूह झिमार में कार्यक्रम आयोजित कर सिलाई सेंटर का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक सल्ट महेश जीना का क्षेत्रीय जनता ने ढोल बाजे एवं फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में विधायक महेश जीना ने रिबन काटकर सिलाई सेंटर का उद्घाटन कर मशीन चालू की। विधायक महेश जीना ने महिलाओं को स्वरोजगार प्रशिक्षण देने पर जोर दिया, और कई गांवों को सम्पर्क मार्ग से जोड़ने हेतु घोषणा की। कार्यक्रम में विधायक ने 17 लोगों को राजकीय पोलिटिकल प्रमाण पत्र भी दिये गये। वहीं संजय सत्यवली द्वारा क्षेत्र में महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिसमें महिलाएं भी स्वरोजगार की ओर बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रही है। कार्यक्रम में महिला उत्थान-स्वयं सहायक समूह से जुड़े समूहों के अध्यक्षों ने भी अपने-अपने विचार रखे। इस मौके पर सह संयोजक संजय सत्यवली, मंजू रावत, एड. करन जीना, बिक्रम बिष्ट, दयाल भट्ट, सुधीर चौधरी, हरीराम आर्या, विरेन्द्र सिंह, गिरीश राणा, वर्षा शर्मा, राधा देवी, किशोर सिंह आदि भारी संख्या में क्षेत्रीय जनता उपस्थित रहीं।

रिपोर्टर- एस. आर. चंद्रा भिकियासैंण

Loading

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!