विकासखंड स्याल्दे के भैरव मंदिर बैरतिया में भागवत कथा पुराण शुरु।

भिकियासैण/स्याल्दे। विकास खण्ड स्याल्दे में कलश यात्रा के साथ भैरव मंदिर बैरतिया घटगाड में भागवत पुराण कथा शुरु हो गयी है। कथा में ब्यास प्रसिद्ध कथावाचक गोपालमणि जी महाराज घटगाड़ पहुंचे, जहां उन्होने विधि विधान से घटगाड में भागवत कथा शुरु की। ग्राम पंचायत सुरमोली के बैरतिया घटगाड में स्थित भैरव मंदिर में मैठाणी परिवार द्वारा आयोजित भागवत पुराण की कथा आज से शुरु हो गई है। कथा व्यास प्रसिद्ध कथावाचक गोपालमणि जी महाराज कथा ब्यास के रुप में कथा करने पहुंचे हैं।

प्रथम दिन आज सुबह ग्राम पंचायत सुरमोली, नहैलगैर बैरतिया बैहरागांव, देघाट की महिलाओं ने देघाट देवी मंदिर से कलश यात्रा शुरु कर देघाट बाजार, मल्लीबाजार बैरसाल होते हुए कथा स्थल तक भव्य कलश यात्रा निकाली गई, तत्पश्चात कथा स्थल पर पूजा आदि कर कथा की शुरुआत हुई। कथा ब्यास गोपाल मणि जी के पहुंचने पर सभी क्षेत्रवासियों ने कथा ब्यास गोपाल मणि जी का भब्य स्वागत अभिनन्दन किया।

आज से शुरु हुई भागवत कथा 16 अगस्त को पूर्णाहुति यज्ञ भण्डारे के सांथ समापन होगी। कथा ब्यास गोपाल मणि महाराज ने कथा करते हुए बताया कि भागवत महापुराण की कथा सत्यानन्द स्वरूप परम आदि भगवान नारायण का साक्षात स्वरुप है, समाज में व्यापक बदलाव व परिवर्तन कारी तथा सबका कल्याण करने में सक्षम है, जो इस जन्म और मृत्यु को भी सुधारने वाली कथा है। भागवत कथा के पहले दिन आज कथा यजमान भीम सिंह मैठानी, डबर सिंह मैठानी, धनुली देवी, बालम सिंह, ललित मैठानी, उमेश मैठानी, देवेंद्र सिंह रावत, पूरन रजवार, अशोक तिवारी, बिरेंद्र सिंह, भवान गिरी, महेंद्र सिंह, हरीश रावत, प्रयाग जोशी, भगत सिंह खत्री आदि मौजूद रहे।
रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण










