नेहरु युवा केंद्र अल्मोड़ा के निर्देशन में आयोजित हुआ भिकियासैण में कैच द रैन कार्यक्रम।


भिकियासैण (अल्मोड़ा) नेहरु युवा केन्द्र अल्मोड़ा (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार) जिला युवा अधिकारी दिवाकर भाटी के निर्देशानुसार नेहरु युवा केन्द्र अल्मोड़ा के राष्ट्रीय स्वयं सेवक चंदन सिंह, भाविका मठपाल द्वारा कैच दा रैन कार्यक्रम के अंतर्गत ब्लॉक भिकियासैंण के होटल त्रिवेणी में जल संवाद जल चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी रानीखेत की जिला अध्यक्ष श्रीमती लीला बिष्ट ,पारस संस्था से कुबेर सिंह कड़ाकोटी, भिकियासैण ब्लॉक के प्रधान संगठन के अध्यक्ष प्रेम सिंह रावत, और सामाजिक कार्यकर्ता भिकियासैंण से शंकर दत्त फुलारा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन नेहरु युवा केंद्र के युवा क्लब के अध्यक्ष नीरज द्वारा किया गया। सभी अतिथियों का नेहरु युवा केन्द्र अल्मोड़ा के राष्ट्रीय स्वयं सेवक चंदन सिंह और भाविका मठपाल द्वारा सभी को बैच लगाकर स्वागत किया गया।


कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा अपने अपने विचार व्यक्त करते हुए बताया की जल ही जीवन हैं। जल हैं तो कल हैं, अगर आज हम सभी लोग मिलकर जल को नही बचा पाए तो ये आने वाले भविष्य के लिए एक जल संकट उत्पन हो सकता हैं। सभी को अपने अपने स्तर से पेड़ पौधें लगाने चाहिए,और साथ ही वर्षा जल का भी संग्रह करना चाहिए। उसे भी किसी ना किसी प्रकार से अपने प्रयोग में लाना चाहिए।



इन्ही सभी बिंदुओं पर अतिथियों द्वारा अपने अपने विचार व्यक्त किए। सभी अतिथियों का कार्यक्रम में शामिल होने के लिए धन्यवाद करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किए गया और आज की इस जल चौपाल जल संवाद का एक सूक्ष्म जलपान के साथ समापन किया गया।
रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण









