चंन्द्रयान 3 की सफल लैण्डिंग पर देघाट में मनाया जश्न, मिठाई बांट कर भारत माता की जय के नारों के साथ भारतीय वैज्ञानिकों को दी बधाई।

भिकियासैण/स्याल्दे। भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो के चंन्द्रयान 3 के चंद्रमा पर सफल साफ्ट लैण्डिंग के बाद देघाट क्षेत्र के लोगों ने बाजार में एकत्रित होकर भारत की इस सफलता पर मिष्ठान्न वितरण कर जश्न मनाया तथा खुशी जाहिर की। सभी ने माना की भारत चंन्द्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैण्डिंग करने करने वाला पहला देश बन चुका है, जिससे एक बार भारत ने फिर से पूरी दुनिया में अपना लोहा मनवाने में सफल रहा है। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री एड. पूरन रजवार, ब्यापार संघ अध्यक्ष अशोक तिवारी, प्रकाश पपनोई, बिरेंद्र सिंह, बालम सिंह, हरीश भट्ट, चंन्द्रादत पपनोई, भुवन चंद्र गोबिंद सिंह, जगदीश तिवारी, अशोक अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!