गुरु गोरखनाथ सेवा समिति ने ग्राम-कलझीपा जोशी में रक्षा बन्धन का मनाया त्यौहार।

भिकियासैण/स्याल्दे। स्याल्दे तहसील अंतर्गत ग्राम कलझीपा जोशी में रक्षाबंधन तथा जनेऊ पुण्य त्यौहार को गुरु गोरखनाथ सेवा समिति की प्रेरणा से बड़े धूमधाम से मनाया गया। आयोजित कार्यक्रम में बहनों ने अपने भाई की कलाई में राखियां बाँधी तथा पुरुषों ने जनेऊ धारण किया। विद्यार्थियों एवं उपस्थित जनसमूह से भारतीय संस्कृति के बारे में विभिन्न प्रश्न पूछे गए, जिसमें जूनियर क्लास और सीनियर क्लास के विद्यार्थियों के साथ-साथ गांव वासियों ने भी भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने वाले जूनियर और सीनियर क्लास के छात्रों को स्मृति चिन्ह देखकर सम्मानित किए गया। इसी दौरान गांव वासियों ने अपनी एक बहन श्रीमती अंबुली देवी को शॉल से सम्मानित किया व राखी बंधवाई।

इस मौके पर राखी और जन्योपुण्य त्यौहार में गुरु गोरखनाथ सेवा समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर कौटिल्या उनकी धर्मपत्नी वीना कौटिल्या समिति के कार्यकारिणी सदस्य चंद्रमणी जोशी, मोहन चंद्र कौटिल्या, हरिश्चंद्र नैनवाल, दिनेश चंद कौटिल्या, ग्राम सभा की वरिष्ठ नागरिक राम दत्त कौटिल्य, ख्याली राम नैनवाल ग्राम प्रधान व उप प्रधान आदि मौजूद रहे।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!