डॉ. प्रताप बिष्ट राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण में हुई क्विज प्रतियोगिता।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा) डॉ. प्रताप बिष्ट राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जन-कल्याणकारी योजनाओं का था, जिसका मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा चलायी जा रही, जन-कल्याणकारी योजनाओं के बारे में अवगत कराना था। उक्त कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय की क्विज प्रतियोगिता समिति के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान डॉ. पवन कुमार एवं डॉ. इला बिष्ट द्वारा विद्यार्थियों के साथ विभिन्न केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित जन-कल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा की गयी, तथा योजनाओ के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।


आयोजित प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सुरेन्द्र कुमार बी. ए. द्वितीय वर्ष, द्वितीय स्थान प्रिन्स अधिकारी बी. ए. प्रथम सेमेस्टर एवं तृतीय स्थान मनोज कुमार बी. ए. प्रथम सेमेस्टर ने प्राप्त किया। विजेताओं को प्रभारी प्राचार्या द्वारा प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किया गया। निर्णायक मण्डल में महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. रजनी शर्मा, डॉ. दीपा लोहनी एवं डॉ. दिनेश कुमार थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्या वन्दना तिवारी व संचालन डॉ. पवन कुमार ने किया। इस मौके पर विद्यालय के समस्त प्राध्यापक व छात्र-छात्राऐं व स्टाफ मौजूद रहे।
रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण




















