वायलिन वादन में प्रथम रही स्वस्तिका जोशी, लोगों ने दी बधाई के साथ उज्जवल भविष्य की कामना।

हल्द्वानी (नैनीताल) हल्द्वानी की स्वस्तिका जोशी ने स्वराकृति संगीत प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। संगीत की पारिवारिक पृष्ठभूमि में जन्मी 9 वर्षीय स्वस्तिका जोशी सेंट थेरेसा स्कूल में वर्तमान में कक्षा 5 की छात्रा हैं। हल्द्वानी में आयोजित दो दिवसीय संगीत प्रतियोगिता में शास्त्रीय संगीत वाद्य यंत्र के जूनियर वर्ग में स्वस्तिका जोशी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, और अपने वायलिन वादन से सभी का मन मोह लिया। तबले पर संगत विशेष तिवारी और युग जोशी ने की। स्वस्तिका वायलिन की विधिवत शिक्षा स्वर संगम संगीत संस्थान में गुरु हरीश चंद्र पंत जी से पिछले दो वर्ष से प्राप्त कर रही हैं। स्वस्तिका को संस्कार रुप में संगीत की शिक्षा अपनी मां डॉ. दीपा जोशी से प्राप्त हुई।

मालूम हो कि पिछले दिनों शिमला में आयोजित ऑल इंडिया डांस कॉम्पिटेशन में स्वस्तिका जोशी ने भरतनाट्यम नृत्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर उत्तराखंड का मान बढ़ाया था। स्वस्तिका के प्रथम आने पर संगीत से जुड़े लोगों ने स्वस्तिका को बधाई दी। भारतीय शास्त्रीय संगीत से प्रभावित स्वस्तिका जोशी का मानना है कि अगर गुरु व ईश्वर का आशीर्वाद रहा तो वह कोशिश करेगी कि प्रदेश का मान बढ़ाने में वह अपना भरपूर योगदान दे सकें।
रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण




















