स्याल्दे नदी में बहा खटल गाँव स्याल्दे का खेल मैदान, कैसे खेले सोच कर खिलाड़ी हुए परेशान।

भिकियासैण/स्याल्दे। विकासखंड स्याल्दे का एक मात्र खेल मैदान खटल गाँव क्षेत्र में लगातार तेज बारीश से नदी के भेंट चढ़ रहा है, कोई देखने वाला नहीं है। कभी स्याल्दे (खटल गाँव) का विशाल खेल मैदान खेलों व राजनितिक रेलियों के लिए मशहूर जाना जाता था, लेकिन हर वर्ष विनोद नदी में बाढ़ आने से आधे से ज्यादा बह चुका है, आज आलम यह है कि इस खेल मैदान की सुध लेने वाला कोई नहीं है। कई बार इस खेल मैदान को बचाने के लिए स्थानी जनप्रतिनिधियो ने आवाज भी उठाई पर किसी के कानो में जूंँ तक नही रेंगी, मैदान का बचा भाग भगवान भरोसे रह गया है। इस खेल मैदान को बनाने के लिए तत्कालीन कांग्रेस सरकार में टैन्डर भी हुआ था, कार्य प्रारम्भ हुआ कि कुछ दिनों बाद बजट की कमी के कारण कार्य रुक गया, और कोई भी कार्य पूर्ण नहीं हो पाया जिसका नुकसान सभी क्षेत्रीय जनता व जनप्रतिनधि के सामने हो रहा है।

ग्राम प्रधान खटल गाँव भूपाल सिह मनराल का कहना है कि, जब तक सियानगर, स्याल्दे, छियाणी, खटलगाँव तक तटबन्ध नही बनाये जाते तब तक खेल मैदान की सुरक्षा नहीं हो पाती है। आज आलम यह है कि समय रहते तटबन्ध नहीं बने तो खेल मैदान के साथ साथ यहां बाजार में रहने बालों को भी काफी खतरा है। हर वर्ष नदी अपना स्थान बदल कर बस्ती कि ओर बढ़ रही है, जो की आने वाले समय के लिए भयंकर आपदा हो सकती है। बीते दिनो इस समस्या को लेकर स्याल्दे व्यापार मंडल के अध्यक्ष दर्शन जोशी ने मा. विधायक महेश जीना को भी अवगत कराया, जिस हेतु मा. मुख्यमंत्री महोदय को भी एक पत्र भी भेजा गया है, जिसमें खेल मैदान कि सुरक्षा हेतु तटबन्ध कि बात कही गई है। उक्त समस्या पर हल निकालने के लिए व विकास कार्यो के लिए सभी क्षेत्रवासियों को एकजुटता के साथ काम करना होगा। आगे आना होगा वहीं कुछ ग्राम प्रधानो ने मैदान को बचाने के लिए नदी को दूसरी तरफ मोडने के लिए भी पहले प्रस्ताव दिया, किन्तु दुर्भाग्य यह रहा कि स्याल्दे क्षेत्रवासियों ने सभी इस ओर मुँह मोड़ लिया, ऐसे में कैसे होगा विकास, यह सोचनीय प्रश्न है। खेल मैदान के लिए लड़ रहे जन प्रतिनिधि भी अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहे है।

इस गंभीर समस्या को लेकर प्रधान संगठन के अध्यक्ष कुन्दन लाल, ग्राम प्रधान खटल गाँव भूपाल सिंह मनराल, प्रधान कैह ड़गाँव इन्दू देवी, प्रधान पैठाना मनोज नेगी, क्षेत्र पंचायत दीपक कुमार, प्रधान तामादौन पृथ्वी पाल मनराल, प्रधान जसपुर सन्तू रावत, प्रेम गिरी गोस्वामी, भूपाल नेगी, केशव गिरी, हृदेश महरा, दर्शन जोशी, नन्दन मंगच्वाडी, अरुण पपनोई, राकेश बिष्ट, देवेन्द बिष्ट, त्रिलोक सिंह, गोकूल बंगारी, जानकी जोशी, पूर्व प्रधान तिमली तारा बिष्ट, भीम सिंह रावत, प्रकाश नेगी, बालम सिंह बिष्ट, संतोष पाल पूर्व प्रधान कैहडगाँव, आनन्द सिंह मनराल, छियाणी पूर्व प्रधान भूपाल बंगारी आदि ने शासन-प्रशासन से इस ओर ध्यान देने को कहा है।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!