मुख्यमंत्री सशक्त बहना योजना अंतर्गत विकासखंड भिकियासैण में लगाई महिलाओं ने स्टॉल।

भिकियासैण (अल्मोड़ा) मुख्यमंत्री शसक्त वहना योजना के अन्तर्गत विकास खण्ड भिकियासैण के परिसर मे महिलाओं द्वारा अलग-अलग स्टाल लगाया गया। आयोजित कार्यक्रम में एनआरएलएम समूह के सदस्यों द्वारा मुख्यमत्री शसक्त पर बहना उत्सव योजना के स्टॉल लगाये गये, जिसमें किरण ग्राम संगठन द्वारा आम, आवला, मिर्च का अचार व अलकनन्दा स्वयं सहायता समूह राखी, मंजिल समूह द्वारा अचार एव सब्जी ‘जीवनी ग्राम संगठन ने जैम, ‘सीता राम ग्राम संगठन बेकरी द्वारा ऊनीं वस्त्र द्वारा प्रोडेक्ट का स्टॉल लगाया गया।

स्थानीय लोगों व कर्मचारियों ने समूहों से उत्पाद खरीदे। स्टाल में ग्राम प्रधान, जिला पंचायत सदस्य, स्थानीय लोगों के साथ ही खण्ड विकास अधिकारी आर. एस. बिष्ट, सहायक खण्ड विकास अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी, चन्द्रकिशोर सीआरपी, नीमा, पुष्पा, गीता देवी, सुरेश चन्द्र, संजय, महेश चन्द्र आदि मौजूद थे।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!