उपवा अल्मोड़ा ने धूमधाम व हर्षोउल्लास से मनाया हरियाली तीज पर्व मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्जवलित कर किया हरियाली तीज महोत्सव का शुभारंभ।

अल्मोड़ा। पुलिस परिवार की महिलाओं व बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रमों के साथ धूमधाम से तीज पर्व मनाया। आयोजित कार्यक्रम में डांस, मेहन्दी व रैंप वॉक प्रतियोगिता में पुलिस परिवार की महिलाओं ने हुनर दिखा कर दर्शकों को खूब मोहा। तीज महोत्सव में महिलाएँ व बच्चों ने झूला झूलकर खूब प्रफुल्लित हुए।

उपवा की अध्यक्ष डॉ. अलकनन्दा अशोक की प्रेरणा एवं श्री रामचन्द्र राजगुरु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा के निर्देशन में उपवा नोडल अल्मोड़ा म. उ. नि. बरखा कन्याल के नेतृत्व में पुलिस लाईन अल्मोड़ा में हरियाली तीज महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस परिवार की महिलाओं, बालिकाओं व महिला पुलिस कर्मियों ने प्रतिभाग किया ।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीमती हेमा रावत चिकित्सक महिला चिकित्सालय अल्मोड़ा द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात महिलाओं व बालिकाओं की डांस, मेहन्दी, कुमाऊंनी व्यंजन व रैंप वॉक प्रतियोगिता आयोजित की गयी। सभी प्रतियोगियों द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में बढ-चढ़कर उत्साह के साथ प्रतिभाग किया गया। डांस प्रतियोगिता में महिला कानि. विनीता कुटियाल ने प्रथम, श्रीमती दीपा आगरी ने द्वितीय व श्रीमती सीमा मतवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मेहन्दी प्रतियोगिता में श्रीमती अनीता रावत ने प्रथम, दृष्टि कोरंगा ने द्वितीय व म. कानि. प्रेमा आर्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

कुमाऊंनी व्यंजन प्रतियोगिता में श्रीमती तारा देवी विजेता रही। सभी विजेताओं को निर्णायक मण्डल द्वारा पुरस्कृत किया गया। तीज क्वीन में निर्णायक मण्डल द्वारा तीज क्वीन का खिताब श्रीमती पूजा जोशी को ताज पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बच्चों व महिलाओं के मनोरंजन हेतु झूले की व्यवस्था भी की गयी थी। झूला झूलकर महिलाएं व बच्चे आनंदित हुए। इस अवसर पर उपस्थित सभी महिलाओं व बालिकाओं को उपहार भेंट किए गए।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में थानाध्यक्ष महिला थाना मीना आर्या, म. उ. नि. हेमा कार्की, महिला कल्याण केन्द्र में नियुक्त म.आरक्षी प्रेमा आर्या व जमुना दरियाल एवं समस्त उपवा टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण



















