शिक्षा के साथ-साथ तिमली निवासी व्यायाम शिक्षक यशपाल सिंह बिष्ट बच्चों को लगातार सिखा रहे हैं खेल प्रतियोगिता के मूल मंत्र।
भिकियासैंण/स्याल्दे। अपने स्कूल में गुरु की शिक्षा देने के बाद भी शिक्षक यशपाल सिंह बिष्ट अटल उत्कृष्ट राजकीय इन्टर कॉलेज स्याल्दे जहां पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों को खेल प्रतियोगिता करवाते है। जिला व प्रदेश नेशनल तक खेल का प्रदर्शन कर चुके शिक्षक श्री बिष्ट ऐसे ही यहाँ पर क्रीडा (व्यायाम) के खेल सिखा रहे है। ग्राम तिमली निवासी जो एक नैशनल बालीवाल के खिलाडी के रुप में खेले है, और इस्ट जोन इन्टर यूनिवर्सिटी बालीवाल प्रतियोगता में 2010 एवं 2011 में दो स्वर्ण पदक प्राप्त है।

इसके अलावा उन्होने आल इंडिया यूनिवर्सिटी बालीवाल सन् 2010 में कांस्य पदक आल इंडिया सिविल सर्विसेज बालीबाल प्रतियोगिता में अभी तक 5 बार प्रतिभाग व राज्य स्तरीय बालीबाल रेफरी रहे 2016 में सहकारी सेवा में आने के बाद 2021 में अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कालेज स्याल्दे को सेवा दे रहे है, जो तब से 150 छात्र छात्राओं को जनपद स्तरीय विभिन्न खेल प्रतियोगताओ में 40 को राज्य स्तरीय व 2 को राष्टीय स्तर पर प्रतिभाग करा चुके है। वे अपनी खेल प्रतिभा को क्षेत्र व स्कूल के बच्चो पर निखारने के लिए संकल्प लिये हैं, जो विगत वर्षों से अलग-अलग जगह पर खेल प्रशिक्षुओ को प्रेरित कर उन्हे खेल सम्वन्धी जानकारी रहे है, जब कि विद्यालय का मैदान छोटा होने के कारण भी बच्चो में जोश भर रहे है। मैदान की परेशानी होने के बाद भी वर्तमान में 100 से ज्यादा खेल प्रेमी इनसे लाभ ले रहे है।उनकी इसकी मेहनत व लगन के लिए क्षेत्र के अभिभावको व क्षेत्रीय जनता ने उनकी खूब सराहना की है।