अन्तर्राष्ट्रीय मिलेट वर्ष 2023 के तहत ब्लॉक सभागार स्याल्दे में हुई बैठक।

भिकियासैंण/स्याल्दे। विकास खण्ड स्याल्दे के सभागार में अंतराराष्ट्रीय मिलेट बर्ष 2023 कार्यक्रम आयोजित किया गया। आयोजित कार्यक्रम में अनेक क्षेत्रों के गाँव से आये किसान कास्तकार व महिला समूहो को कृषि संबंधी विभागीय अधिकारियों ने विस्तृत जानकारी दी। बैठक में जिला व विकास खण्ड स्तरीय अधिकारियों ने सहकारिता के आधार फर फसल ऋण के सबन्ध व चार्तुमासी फसल जैसे मडुवा, झुंगरा, चौलाई आदि के विक्रय पर चर्चा-परिचर्चा कर सीधे सहकारिता के साथ क्रय- विक्रय करने को कहा, जिससे अच्छे मुनाफे के साथ कृषक को सीधे फायदा मिल सके। जिले से अपर जिला सह अधिकारी कमला मासीवाल ने महिला समूहो से विशेष वार्ता में कहा कि जो भी फसल होती है, उसे सीधे तौर पर सहकारिता को दें, जिससे ज्यादा मुनाफा कमा कर आत्म आत्म निर्भर बन सकें।

इस मौके पर कार्यक्रम में जिला अपर सहकारिता कमला मासीवाल, कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी विपिन कुमार सिंह भिकियासैंण, हर्ष बर्धन, हेमा घुघत्यात, प्रधान सगठन अध्यक्ष कुन्दन लाल व प्रधान पैठाना, मनोज नेगी, व्यापार मंडल अध्यक्ष स्याल्दे दर्शन जोशी, पुष्पा उप्रेती, जानकी बंगारी, नवीन काण्डपाल, भुवन सिंह, त्रिभुवन असवाल, दीपक पोखरियाल, सुनील कुमार, कृष्णा रावत आदि महिलाऐं उपस्थित रही।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!