महाकालेश्वर आजीविका स्वायत्त सहकारिता बासोट में मिलेट मिशन 2023 का किया आयोजन।
भिकियासैंण (बासोट)। आज महाकालेश्वर आजीविका स्वायत्त सहकारिता बासोट में मिलेट मिशन 2023 का आयोजन किया गया। बैठक में ग्रामीण उधम वेग वृद्धि परियोजना से आजीविका समन्वयक दीपक शर्मा व कृषि विभाग से सहायक कृषि अधिकारी यशवंत बिष्ट, पुष्कर सिंह फ़र्तीयाल और समूह सदस्यों द्वारा प्रतिभाग किया गया। जिसमे उत्तराखण्ड मिलेट मिशन के अंतर्गत फसलो को प्रोत्साहित करने हेतु चलाये जा रहे कार्यक्रम का उद्देश्य के बारे में बताया गया जिसमें घरेलू स्तर पर खपत को बढ़ावा देना, विकेन्द्रीकृत प्रसंसरण सुविधाओ की स्थापना, मडुवा सावा की उत्पादकता में सुधार लाना, विपणन स्वीकारिता, लोकप्रियता उत्पादों का प्रचार-प्रसार, कृषक समूहों का क्षमा विकास की क्षमता विकास, प्रदेश में बीज उत्पादक संस्थाओं उत्तराखण्ड बीज एवं तराई विकास निगम द्वारा सीड हब निर्माण, भारतीय मिलेट्स अनुशंधान संस्थान हैदराबाद में प्रशिक्षण के माध्यम से किसानों में उद्यमशीलता और क्षमता विकास सहकारिता विभाग द्वारा संग्रहण व क्रय केन्द्रों, रिप परियोजना की सहकारिता द्वरा क्रय किया जाएगा।

सरकार द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य 38.47 रहेगा, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत राज्य मैदानी जिलों में 12 महीने 1 किग्रा मडुवा वितरण किया जाएगा, सप्ताह में एक बार झागोरा मिड-डे-मिल के अंतर्गत भोजन के रूप में सम्मिलित किया जाएगा। कार्यक्रम में निर्मल बुदलकोटी, कुबेर सिंह, बृजेश गहतोड़ी, मनीष, गणेश किरौला, नीमा, भागीरथी, तुलसी देवी, देवकीदेवी, जय देवी, शिव सिंह, भगवत सिंह, धन सिंह, कविता देवी, गंगा देवी, मीना देवी, सीता देवी आदि लोग मौजूद थे।
रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण





















