स्याल्दे बाजार में मनाया व्यापार संघ व क्षेत्रीय जनता ने धूमधाम से श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव।

भिकियासैंण/स्याल्दे। व्यापार मंडल स्याल्दे द्वारा श्री कृष्ण जन्माष्टमी बड़े धूमधाम से मनायी गयी। आयोजित कार्यक्रम में नन्हे-मुन्हे बाल कलाकारो ने अपनी प्रतिभा प्रस्तुत कर दर्शकों का खूब मन मोहकर वाहवाही लूटी। उक्त कार्यक्रम हर वर्ष मनाया जाता है। व्यापार मंडल अध्यक्ष दर्शन जोशी ने बताया कि दूरदराज गाँव से पहुँच कर यहां स्याल्दे बाजार में नन्हे बाल गोपाल कलाकार अपना मनमोहक श्री कृष्ण का परिधान पहन कर आते है, जो मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों की वाहवाही लूटते है। साथ ही उन्होने यह भी बताया कि बच्चों द्वारा दही -हाँडी का कार्यक्रम भी आयोजित किया जाता है, जो कार्यक्रम का मुख्य आकर्षक होता है। तत्पश्चात दही हाँडी तोडने के बाद सभी दर्शकों को प्रशाद वितरण किया जाता है। कार्यक्रम में व्यापारी नन्दन सिह मंगच्वाडी, बालम सिह मनराल, जीवन जोशी, रंजीत मेहरा, चन्दन सिह, सुरेन्द्र नेगी, आनन्द तिवाड़ी, शंकर सिह मंगच्वाडी़, हर्षित मंगच्वाडी, रमेश सनवाल, रवि नेगी, विनोद मेहरा, ऋषि रावत, तनुज के साथ ही समस्त व्यापारी व भारी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

