विकास खंड स्याल्दे के प्रीति गोविन्द इन्टर कॉलेज पत्थरखोला में आयोजित हुआ वार्षिकोत्सव कार्यक्रम।

भिकियासैंण/स्याल्दे। विकास खंड स्याल्दे के प्रीतिगोविन्द इन्टर कॉलेज पत्थरखोला में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम हर वर्ष कि भाँति इस वर्ष भी धूमधाम से मनाया गया, जिसके मुख्य अतिथि सल्ट के विधायक महेश जीना ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। आयोजित कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी। विधायक जीना ने कहा कि सभी छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के साथ-साथ अन्य खेलों में भी बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग कर विद्यालय का नाम रोशन करना है।

साथ ही उन्होंने विद्यालय की छ्त कि मरम्मत करने के साथ ही समस्त फर्नीचर व कम्पूटर के लिए पाँच लाख रुपये कि घोषणा विधायक निधि से की। विद्यालय के प्रबन्धक नरेन्द्र सिंह नेगी ने विधायक श्री जीना सहित सभी अतिथियों, क्षेत्रीय जनता व अभिभावकों का आभार जताया। सामाजिक कार्यकर्ता गोविन्द बल्लभ दुर्गापाल द्वारा कक्षा 6 से 12 वीं तक के कक्षा में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पाने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहन राशि देकर पुरस्कृत किया गया।

इस मौके पर विद्यालय प्रबन्धक नरेन्द्र सिंह नेगी, कमेटी के अध्यक्ष हंसा दत्त डुगंरियाल, प्रधानाचार्य अनूप सिंह रावत, जगत राम, हरीश मनराल, पूरन सिंह बिष्ट, सुरेन्द्र मनराल, गोविन्द बल्लभ डुगरियाल, गंगा पंचोली, गोविन्द सिंह रावत, सुन्दर सिंह, मनोज ढौडियाल, पूर्व प्रधानाचार्य रमेश चन्द्र दानी, भाजपा मंडल अध्यक्ष कुन्दन लाल, जिला महामंत्री पूरन रजवार, हरीराम आर्या, व्यापार मंडल अध्यक्ष स्याल्दे दर्शन जोशी, हरीश रावत, जोगा राम चन्द्र प्रकाश पंचोली, मनोज सिंह, मनोहर सिंह, धरम पाल सिंह मनराल, ग्राम प्रधान पत्थरखोला इन्दर कत्युरा, हर सिंह टनवाल, प्रधान भुपेन्द्र सिंह बिष्ट आदि विद्यालय के समस्त स्टाफ सहित भारी सख्या में क्षेत्रीय जनता मौजूद थी।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Loading

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!