विकासखंड स्याल्दे के विनोद नदी तट पर हो रहा अवैध खनन, प्रशासन भी मौन।
भिकियासैंण/स्याल्दे। विकासखंड स्याल्दे के विनोद नदी के तट पर अवैध रुप से खनन किया जा रहा है। इस सम्बन्ध में ग्राम प्रधान पृथ्वीपाल मनराल सहित ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी के माध्यम से जिलाधिकारी अल्मोड़ा को ज्ञापन भेजा है।

विकासखण्ड स्याल्दे के ग्राम सभा तामाढौन के वल्मरा क्षेत्र में विनोद नदी के किनारे कई समय से अवैध तरीके से रेता-पत्थर का खनन बड़ी तेजी से किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन अभी भी सोया हुआ है, इस मनमानी से गाँव व क्षेत्रवासी काफी आहत है, इसकी रोकथाम के लिए सभी लोगों से आगे आने को कहा है।
इस अवैध तरीके से खनन से ग्राम प्रधान पृथ्वीपाल मनराल व समस्त गाँव वासियों ने आक्रोष व्यक किया है। उन्होंने बताया कि निजी ठेकेदार द्वारा पेयजल योजना का कार्य किया जा रहा है, जिस कार्य हेतु ठेकेदार का मुंशी विजयपाल सिह पुत्र दुर्गासिंह द्वारा अवैध तरीके से पत्थर टेक्टर – ट्रॉली में भर कर ले जा रहा है, जिससे वहां रहने वाले गाँव वासियों की उपजाऊ कृषि भूमि व वहां रहने वाले निवासियों को नदी से खतरा बन गया है।
प्रधान ने बताया कि जब सुबह टैक्टर नदी में पत्थर लेने गया तो मैंने गाँववासियों सहित मौके पर जा कर विरोध किया, तो ठेकेदार के मुंशी बने विजय पाल ने उल्टा उनके खिलाफ फसाने व कानूनी कार्यवाही कि धमकी देकर टैक्टर लेकर फरार हो गया। इस सन्दर्भ में सभी ने ग्रामप्रधान के नेतृत्व में उपजिलाधिकारी को रिपोट प्रेषित कर दी है।

इस मौके पर ग्राम प्रधान पृथ्वीपाल मनराल, बलवन्त सिंह, मथुरादत्त तिवाड़ी, महेश चन्द्र रिखाड़ी, बालादत्त रिखाड़ी, पूरन सिंह मनराल, महेन्द्र गिरी, करन सिंह मनराल, हर सिंह , महिला संगठन अध्यक्ष नन्दी तिवाड़ी, सुनीता देवी, पुष्पा देवी, भगवती देवी, नन्दी देवी, नीमा देवी आदि शामिल थे।
रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण






