विकासखंड भिकियासैंण के बासोट, भतरौंजखान में नव नियुक्त अध्यक्ष राज्य सलाहकार श्रम संविदा बोर्ड के कैलाश पंत का किया भारी भरकम स्वागत।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। विकासखंड भिकियासैंण में क्षेत्र भ्रमण के दौरान भतरौंजखान व बासोट क्षेत्र में अध्यक्ष राज्य सलाहकार श्रम संविदा बोर्ड के कैलाश पंत का क्षेत्रीय लोगों व भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा फूल – मालाओं से ढोल – नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया गया।
श्री पन्त ने सभी लोगों का स्वागत स्वीकार कर सभी क्षेत्रवासियों को उत्तरायणी लोक पर्व की हार्दिक बधाई देकर शुभकामनाएं दी। वहीं बासोट बाजार व माँ कालिका धाम मंदिर में भी श्री पंत का भव्य स्वागत किया, व मंदिर में स्वच्छता अभियान चलाया।

इस मौके पर पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष त्रिलोक सिंह भंडारी, पूर्व विद्यामन्दिर भतरौंजखान अध्यक्ष प्रकाश पंत, दिनेश जोशी, गिरीश पाण्डेय, प्रधान संदीप खुल्बे, प्रधान देवेश खुल्बे, ललित मोहन पंत, महिपाल सिंह बिष्ट, प्रदीप पांडे, देवेन्द्र सिंह, कैलाश नेगी, धर्मानन्द जोशी, मदन सिंह नेगी, ललित मोहन पंत, महिपाल सिंह बिष्ट, प्रदीप पांडे, देवेन्द्र सिंह, कैलाश नेगी, धर्मानन्द जोशी, मदन सिंह नेगी सहित भारी संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।
रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण






