एनटीएफ व नैनीताल पुलिस की गिरफ्त आया एक नशा तस्कर, जड़ से होगा खत्म नशे का कारोबार।
नैनीताल। मा. मुख्यमंत्री द्वारा चलाये जा रहे उत्तराखंड राज्य में बढ़ते नशे की प्रवृति की रोकथाम हेतु “ड्रग्स–फ्री देवभूमि” अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के दिशा निर्देशन में SOG/थाना पुलिस टीम नशे के तस्करों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही कर रही है।
एसपी सिटी हरबन्स सिंह व क्षेत्राधिकारी भवाली नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण में ए.एन.टी.एफ टीम (एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) व थानाध्यक्ष मुक्तेश्वर कमित जोशी के नेतृत्व में संयुक्त टीम द्वारा पदमपुरी के पास एक व्यक्ति प्रकाश चंद्र के कब्जे से भारी मात्रा में एक किलो 542 ग्राम अवैध चरस बरामद कर गिरफ्तार किया गया है।
उक्त के विरुद्ध थाना मुक्तेश्वर में NDPS अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई है। उक्त व्यक्ति द्वारा बताया कि वह चरस गांव से अलग – अलग व्यक्तियों से इकट्ठा कर हल्द्वानी बेचने हेतु ले जा रहा था, जिसे ANTF उत्तराखंड/नैनीताल पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा पदमपुरी से 500 मीटर पहले गिरफ्तार कर लिया गया है।
गिरफ्तारी में प्रकाश चंद्र आर्या पुत्र दीवान राम उम्र 35 वर्ष निवासी दुदली तहसील धारी जिला नैनीताल।
गिरफ्तारी टीम में –
एएनटीएफ कुमायूँ यूनिट
1- निरीक्षक पावन स्वरुप
2- उ0 नि0 विपिन चंद्र जोशी
3- अ0 उ0नि0 जगबीर शरण
4- मुख्य आरक्षी मनमोहन सिंह
5- मुख्य आरक्षी संजय कुमार
6- आरक्षी इसरार अहमद
7- आरक्षी वीरेंद्र चौहान है।
थाना मुक्तेश्वर पुलिस टीम में –
1- उपनिरीक्षक अरुण कुमार राणा चौकी प्रभारी धारी
2- आरक्षी जयवीर सिंह शामिल है।
रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण










