केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने अपनी मांगो को लेकर भिकियासैंण में की नारेबाजी।
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर उत्तराखंड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन के भिकियासैंण, स्याल्दे, चौखुटिया, सल्ट ब्लॉकों के आशा वर्करों ने 4 सूत्रीय मांगों को लेकर भिकियासैंण बाजार में रैली निकालकर तहसील कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन कर प्रशासन के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा है। साथ ही शीघ्र मांगों के निराकरण नहीं होने पर लोकसभा चुनाव ड्यूटी नहीं करने का ऐलान किया है।
शुक्रवार को हाइडिल गेट से बाजार में रैली निकालकर आशा वर्करों ने तहसील कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा सरकार ने पिछले एक दशक से आशाओं की प्रोत्साहन राशि व सेवा शर्तों में कोई वृद्धि नहीं की गई है। पिछले दिनों सरकार की ओर जारी बजट में भी आशाओं की अनदेखी की गई। आशा वर्कर्स को नियमित मासिक वेतन देने, राज्य कर्मचारी का दर्जा व सेवानिवृत्त होने पर सभी आशाओं को अनिवार्य पेंशन का प्रावधान किया जाए। सेवानिवृत्त होने वाली आशा वर्कर्स को जब तक पेंशन योजना का लाभ नहीं दिया जाता तब तक रिटायरमेंट के समय एकमुश्त 10 लाख का भुगतान किया जाए। पल्स पोलियो अभियान के दौरान का आशाओं को मेहनताना दिया जाए आदि शामिल है।
यहां भिकियासैंण से अध्यक्ष सरस्वती मेहरा, पूजा रावत, मधुली देवी, हीरा मठपाल, नन्दी देवी, हंसी असनौड़ा, सुशीला देवी, लक्ष्मी देवी, ममता सती, हँसी अधिकारी, शान्ति देवी, तारा देवी, सीता मेहरा, मन्जू देवी, किरन देवी, मुन्नी देवी, कमला दैवी, राधा रावत, हेमा गड़ाकोटी, अनीता नेगी, दीपा जोशी, शोभा देवी, दीपा मठपाल, पुष्पा मनराल, कमला रावत, चम्पा नैलवाल, आशा देवी, हेमा चौहान, पार्वती देवी, नीमा देवी, पार्वती देवी, लीला खुल्ले, पुष्पा देवी, जीवन्ती देवी, निर्मला भण्डारी, रेनु पहनें, माधवी देवी, तुलसी देवी, बवीता रावत, तुलसी देवी, नन्दी बिष्ट, ममता देवी, हंसी खत्री, मुन्नी खत्री, चौखुटिया से कमला नेगी, दीपा देवतल्ला, देवकी देवी, राधा वर्मा, पुष्पा देवी, यशोदा देवी, राधा रावत, गीता देवी, भगवती मेहरा, तुलसी देवी, बसन्ती देवी, शान्ति देवी, अनीता देवी, पुष्पा देवी, राधा देवी, शान्ति देवी सल्ट ब्लाक से अध्यक्ष उमा रावत, कोषाध्यक्ष चम्पा देवी, सचिव निर्मला देवी, सुनीता, पन्ना चौधरी, पुष्पा रिखाड़ी, राधा देवी, गंगा देवी, धर्मा देवी, हंसी देवी, शान्ति देवी, भवानी देवी, नन्दी देवी प्रतिमा देवी, कमला देवी, दीपा देवी, भगवती देवी, मोनिका, गीता देवी, लक्ष्मी देवी, वीना देवी, प्रभा देवी, नन्दी देवी, खष्टी देवी, शान्ति देवी, देवकी देवी, कौशल्या देवी, आशा देवी, शोभा देवी, नीमा बंगारी, चम्पा देवी, शान्ति देवीस्याल्दे ब्लॉक से अध्यक्ष धना कत्यूरा, नीमा देवी, हीरा देवी, नीमा तिवारी, भगा, सीता देवी, हीरा देवी, कमला देवी, सीता देवी, दीपा देवी, तुलसी देवी, रेखा पंचोली, मीना देवी, गीता देवी, धना देवी, देवकी देवी, तुलसी देवी, चम्पा देवी, पुष्पा मनराल, हंसी देवी, लक्ष्मी देवी, पुष्पा बिष्ट, हेमा गीता, मन्जू, राधा, जयन्ती, गीता, राधा, जानकी, जयन्ती, गीता, मंजू देवी, उषा देवी, शालू देवी, पुष्पा देवी, कमला देवी, हंसी नेगी, गुड्डी देवी, किसान महासभा के प्रदेश अध्यक्ष आनन्द सिंह नेगी, एक्टू के श्याम सिंह, सल्ट ब्लॉक से पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण रावत, भिकियासैंण कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष नन्दन सिंह रावत, एडवोकेट भोले शंकर, पूर्व भिकियासैंण व्यापार संघ अध्यक्ष प्रयाग शर्मा, आनन्द गोस्वामी, गिरीश नेगी आदि भारी संख्या में लोग शामिल रहे।
रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण










