कनौरी वार्डर पर किसानों को कुचलने के लिए भाकपा नेता ने जताई कड़ी आपत्ति।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। कनौरी वार्डर पर किसान आन्दोलन को कुचलने के लिए हरियाणा पुलिस व सुरक्षा बलों द्वारा की गई गोलीबारी व ड्रोन से बरसाये गये अश्रुगैस के गोलों से एक 21 वर्षीय नवजवान शुभकरन सिंह की मौत व कई आन्दोलनकारियों किसानों के घायल होने से संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा आन्दोलन के साथ अपनी सहभागिता व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय प्रतिवाद की घोषणा की गई थी।

इसी क्रम में ग्राम डुमना के अन्तर्गत भी ग्रामीण किसानों ने अपने पंचायत घर पर सभा करते हुए गृहमंत्री अमित शाह, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर व हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज का पुतला दहन किया। सभा में मोदी सरकार को 9 दिसम्बर 2021 के समझौते पर अमल नहीं करने का आरोप लगाते हुए किसानों को आन्दोलन के लिए बाध्य करने का जिम्मेदार ठहराते हुए अखिल भारतीय किसान महासभा के प्रदेश अध्यक्ष आनन्द सिंह नेगी कहा कि चुनावी लाभ के लिए स्वामीनाथन कमेटी के चेयरमैन एस. स्वामीनाथन को भारत रत्न दिया गया परन्तु किसानों की माली हालत को ठीक करने के लिए डॉ. स्वामीनाथन द्वारा किसानों को सी 2+50% एमएसपी दिये जाने की सिफारिश को नजरंदाज कर उनका भी मजाक उड़ाया गया।

प्रधानमंत्री मोदी से अपनी बात कहने और उन्हें उनके किसानों के साथ किये गये वादे की याद दिलाने के लिए दिल्ली आने वाले किसानों के साथ विदेशी दुश्मनों की तरह की जा रही कार्यवाही निन्दनीय ही नहीं देश को शर्मशार कर रही है। इसलिए अब आने वाले लोकसभा चुनावों में किसान – मजदूरों, छात्र नवजवानों, महिलाओं, छोटे मझोले उद्योगों व कारोबारियों के हितों की रक्षा तथा संविधान व लोकतंत्र बचाने के लिए मोदी – भाजपा सरकार का सफाया करने के लिए भाजपा के खिलाफ मतदान करना जरुरी है।

सभा के अन्त में निम्न नारों के साथ गृहमंत्री अमित शाह, हरियाणा मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, हरियाणा गृहमंत्री अनिल विज का पुतला दहन किया गया।

• मजदूर – किसान विरोधी मोदी सरकार मुर्दाबाद।
• उद्योगपतियों से यारी मजदूर – किसानों से गद्दारी नहीं चलेगी।
• देश की सुरक्षा एजेंसियों द्वारा देश के मजदूर किसानों का दमन करने वाले केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह और हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज मुर्दाबाद।
• किसान आन्दोलन को रोकने और उसके दमन पर उतारु हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर मुर्दाबाद।

प्रतिवाद में प्रेमा देवी, कला देवी, जानकी देवी, राधे सिंह, शान्ति देवी, शारदा देवी, जीवन्ती देवी, अनीता नेगी, राधा देवी, विमला देवी, माया देवी, भवानी देवी, राजीव नेगी, कंचन नेगी, सौरभ नेगी, मोहित नेगी आदि शामिल रहे।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Loading

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!