शारदा पब्लिक स्कूल के छात्र ने बनाया योग में रिकॉर्ड, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड और एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज कराया नाम।
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। शारदा पब्लिक स्कूल में यूथफुल योगी स्कूल वैलनेस सीरीज कार्यक्रम रखा गया। योग के क्षेत्र में उपलब्धियां प्राप्त करने वाले विद्यालय के होनहार छात्रों को विद्यालय की ओर से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में 9वीं कक्षा के छात्र चिरायु वर्मा, 8वीं कक्षा के छात्र विनय कनवाल, 10वीं की छात्राएं रिया जोशी और खुशबू पासवान, 7वीं कक्षा के वैभव जोशी, कार्तिक कनवाल, गुंजन बिष्ट तथा 5वीं कक्षा के अशोक वर्धन टम्टा को सम्मानित किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्य विनीता शेखर लखचौरा, जंग बहादुर थापा और राजेश बिष्ट के द्वारा किया गया। चिरायु वर्मा (13 वर्ष) ने 3 जनवरी 2024 को भारत और एशिया स्तर पर एक घंटा 5 मिनट और 30 सेकंड में पूर्ण मत्स्येंद्रासन करते हुए रिकॉर्ड बनाया, उन्होंने इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड और एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है। विनय कनवाल को सूर्यपुत्र अवार्ड 2023 मिला है। योग शिक्षक चंदन बिष्ट एवं स्कूल के शिक्षक ने हर्ष व्यक्त किया है। ज्ञातव्य हो कि शारदा पब्लिक स्कूल में समय – समय पर हॉकी, क्रिकेट, चेस, टाइकांडो, तैराकी, संगीत आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती है।
रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण










