स्याल्दे में अमीर हमजा उस्मानी का भव्य विदाई समारोह हुआ आयोजित।
भिकियासैंण/स्याल्दे। विकासखंड स्याल्दे मे अमीर हमजा उस्मानी का सम्मान विदाई समारोह का आयोजन राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय घुग्ती केलानी में किया गया। सभी अध्यापक व अध्यापिकाओं के साथ ही क्षेत्रवासियों ने शॉल ओढ़ाकर स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। समारोह में पहल संस्था द्वारा भी अमीर हमजा उस्मानी को स्मृति चिन्ह व पुस्तकें देकर सम्मानित किया। निरंतर 34 सालों से क्षेत्र में विभिन्न विद्यालयों में अपना योगदान देने वाले अमीर हमजा उस्मानी अपने सहयोगियों क्षेत्र में “उस्मानी गुरु जी” के नाम से प्रसिद्ध रहते थे, यह उनके प्रति प्रेम की अभिव्यक्ति है। सेवानिवृत्त अध्यापक द्वारा भी बच्चों को स्मृति चिन्ह देकर उपहार के साथ ही नकद पुरस्कार भेंट किया।

इससे पूर्व राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय घुग्ती केलानी में एसएमसी के सहयोग से एक दीवार का लोकार्पण किया, जो उस्मानी गुरु जी के स्मृति में दीवार दगगी। यह दीवार उनके 34 साल की सेवा का इतिहास यहा दर्ज कराती हुई दिखेंगी जो कि उस्मानी गुरु जी की याद दिलाएगी। क्षेत्रीय जनता एवं विद्यालय परिवार तथा एस. एम. सी. की ओर से यह उस्मानी गुरु जी को सौगात मिली है। इस अवसर पर गांव वासियों सहित एस. एम. सी. उस्मानी गुरु को अमूल्य उपहारों से भी नवाजा गया। विदाई समारोह पर ऐसे क्षण आए कि लोग अपने आंसू नहीं रोक पा रहे थे। उस्मानी गुरु जी के साथ-साथ सारा पंडाल भावुक होने लगा था। इस दौरान संचालन कर रहे मानसिंह ने जैसे -तैसे माहौल को सांस्कृतिक कार्यक्रमों को प्रस्तुत कर भावुकता मोड़कर सभांला, फिर भी लोग अपनी संवेदना व्यक्त करते रहे थे।

कार्यक्रम को सांस्कृतिक रुप देते हुए कुंवर भरत सिंह नेगी ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। वहीं नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अनेक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोहा। अंत में सेवानिवृत्त उस्मानी गुरु जी ने सभी का आभार व्यक्त कर धन्यवाद दिया। इस मौके पर अध्यक्ष नवीन चन्द्र पपनोई ग्राम प्रधान, मुख्य अतिथि कुंदन सिंह रावत, संरक्षक नारायण सिंह मेहरा, उपाध्यक्ष अम्बी देवी ग्राम प्रधान घुग्ती, बीडीसी सदस्य दीवान सिंह, मान सिंह, हाशमी अंजुम, रहीम अख्तर उस्मानी, ग़ालिब, रुबिना, गुलनाज, खुशी, परवाज़, नहनाज अंजुम, पलक, पाकिजा, इनायत मलिक, मेहराज आजमी, नारायण सिंह मेहरा, डॉ. नवीन जोशी, हरीश रजवार, धीरेन्द्र चौहान, संजय भंडारी, वीरेन्द्र सिंह, प्रभु दयाल, मान सिंह, अक्षय शर्मा, आनंदबल्लभ पोखरियाल, पंकज मंडल, कुंवर भरत सिंह नेगी, किशोर कुमार, पनीराम, भुवन आर्या, सुमन ढौंडियाल, सोनिया जोशी, राघवेन्द्र रौतेला, गोपाल सिंह रावत, नीरज धामी, दिनेश रावत, धीरज जोशी, दिनेश चंद्र आर्या, धीरज जोशी आदि लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण



