“आप” का जन सैलाब देखकर भाजपाई परेशान – राकेश लोहिया (पार्षद)।

(विशेष संवाददाता – कुन्दन)

दक्षिणी दिल्ली। दिल्ली में सभी सात लोकसभा सीटों के लिए छठें चरण में 25 मई को चुनाव होगा। चुनाव का दिन नज़दीक आते देखकर सभी राजनैतिक दलों ने चुनाव प्रचार तेज़ कर दिया है। जहाँ, भाजपा ने दिल्ली की सभी लोकसभा सीटों पर अपने स्टार प्रचारकों को उतार दिया है, वहीं आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल जेल से बाहर आने के बाद चुनाव प्रचार में लग गए हैं। बता दें कि अरविन्द केजरीवाल को सर्वोच्च न्यायलय ने शराब घोटाले में 50 दिन बाद 1 जून तक अंतरिम जमानत दी है। अरविन्द केजरीवाल के जेल से बाहर आने के बाद आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह में बढ़ोतरी देखी जा रही है। उन्होंने चुनाव प्रचार के साथ साथ सभी विधायकों और पार्षदों से बैठक कर दिल्ली लोकसभा की सभी सात सीटों पर इंडिया गठबंधन और आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी को जिताने का संकल्प लिया है। उन्होंने सभी पार्षदों और विधायकों को कहा कि अपने क्षेत्र के सभी बूथों पर मजबूती से चुनाव प्रचार कर मतदाताओं को आम आदमी पार्टी और इंडिया गठबंधन को वोट करने की अपील करें।

वहीं तुग़लकाबाद विधानसभा के पुल प्रहलादपुर वार्ड पार्षद राकेश लोहिया अपने समर्थकों के साथ घर-घर जाकर दक्षिणी दिल्ली लोकसभा आम आदमी प्रत्याशी सहीराम पहलवान के पक्ष में मतदान करने की अपील करते दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली की सभी साथ लोकसभा सीटों पर इंडिया गठबंधन और आम आदमी पार्टी भारी बहुमत से जीतने जा रही है। उन्होंने कहा कि आप संयोजक और मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के जेल से आने के बाद “आप” कार्यकर्ताओं में जोश को बढ़ावा मिला है। उन्होंने कहा कि अरविन्द केजरीवाल के समर्थन में जान सैलाब को देखकर भाजपा के कार्यकर्ताओं में खलबली मची हुई है, उनको अपनी हार दिखाई देने लगी है।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!