एक सप्ताह में पानी, बिजली और क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान न होने पर तहसील मुख्यालय भिकियासैंण में किया प्रदर्शन।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। विकासखंड भिकियासैंण में जन सुरक्षा समिति के आह्वान पर नौला-मानिला देवी पेयजल योजना से आच्छादित गाँवों की पानी – बिजली की समस्या को लेकर एक सप्ताह में समस्या समाधान हेतु उपजिलाधिकारी भिकियासैंण के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा गया था, जिसमें अभी तक समस्या पूर्ववत बनीं हुई है। इसी क्रम में आज अखिल भारतीय किसान महासभा के प्रदेश अध्यक्ष आनन्द सिंह नेगी और राजेन्द्र सिंह रावत के नेतृत्व में स्थानीय ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन हाय-हाय, पानी बिजली दें न सकें जो, वह सरकार निकम्मी है, नारों के साथ तहसील मुख्यालय के गेट से जुलूस निकाल कर तहसील मुख्यालय में धरना प्रदर्शन किया।

धरना प्रदर्शन को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि शासन-प्रशासन जन समस्याओं के निदान करने के बजाय जनता को गुमराह करने और जनान्दोलन को हल्के रुप में लेकर जीवन से जुड़ी हुई पानी जैसी समस्या को नजरअंदाज कर रहे हैं। वक्ताओं ने कहा कि अब जनता ने बड़े जनान्दोलन का फैसला कर लिया है। इसी लिए आज अन्तिम चेतावनी के रुप में ज्ञापन देकर अनिश्चित कालीन “डेरा डालो घेरा डालो” कार्यक्रम को लेकर तहसील मुुख्यालय पर विशाल प्रदर्शन किया जायेगा। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन में उपजिलाधिकारी के प्रतिनिधि के रुप में कानूनगो को सौंपा गया।

धरना प्रदर्शन में आनन्द सिंह नेगी, राजेन्द्र सिंह रावत, बहादुर सिंह रावत, डिकर सिंह बिष्ट, धन सिंह, गोपाल सिंह, दिगम्बर सिंह, बालम सिंह, लक्ष्मण सिंह, गोपाल दत्त भगत, चन्दन सिंह, पान सिंह, दीवान सिंह, श्याम सिंह, नरेंद्र सिंह, प्रकाश सिंह, प्रधान उड़ुली पुष्पा देवी, प्रधान अमोली, जंगबहादुर सिंह बिष्ट, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नन्दन सिंह रावत, सामाजिक कार्यकर्ता दीपक करगेती, जगत सिंह अधिकारी, पुष्कर सिंह रावत, गोविंद सिंह बिष्ट आदि लोगों ने भागीदारी की।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!