श्रम संविदा बोर्ड के अध्यक्ष कैलाश पंत ने क्षेत्र में किया भ्रमण, एक पेड़ माँ के नाम किया रोपित।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। राज्य सलाहकार श्रम संविदा बोर्ड कैलाश पंत अपने विद्यालय अटल उत्कृष्ठ रा. ई. का. चौनलिया में पहुँच कर विद्यालय परिवार से मिलें, जहाँ उन्होंने अध्यापकों से बच्चों की पढ़ाई के सम्बन्ध में चर्चा की। तत्पश्चात उनके द्वारा एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्राओं व अध्यापकों के साथ वृक्षारोपण का कार्य किया। उसके बाद भिकियासैंण के जैनल में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ एक पेड़ माँ के नाम कार्यक्रम के तहत वृक्षारोपण किया और बैठक की।

वहीं साथ ही सनड़ा में कैलाश पंत का कार्यकर्ताओं द्वारा फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। तत्पश्चात नगर पंचायत भिकियासैंण में पत्रकार चन्द्र शेखर सनवाल के पिता धर्मा नन्द सनवाल के पिता के निधन पर उनके आवास में जाकर उनके परिवार को शोक संवेदना व्यक्त की। कार्यक्रम में भाजपा वरिष्ठ नेता तारा दत्त शर्मा, भाजपा पूर्व मंडल उपाध्यक्ष प्रहलाद सिंह बिष्ट, गिरीश पाण्डेय, प्रताप सिंह रावत, पूर्व भाजपा मंडल महामंत्री संदीप खुल्बे, पूर्व सरस्वती विद्या मंदिर भतरौंजखान अध्यक्ष प्रकाश पंत, पूर्व प्रधान हरीश सिंह, पूर्व कैप्टन जसवंत सिंह कोषाध्यक्ष पूर्व सैनिक संगठन भिकियासैंण, सूबेदार हिम्मत सिंह बंगारी, पूर्व भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष दिनेश बसनाल, पूर्व प्रधान प्रताप सिंह, पूर्व प्रधान हरी सिंह, राजेन्द्र सिंह, गोपाल सिंह बिष्ट, जसवन्त सिंह बिष्ट आदि लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!