अल्मोड़ा पुलिस के महिला थाना टीम ने अल्मोड़ा नर्सिंग कॉलेज में चलाया जागरुकता अभियान।

अल्मोड़ा। थानाध्यक्ष महिला थाना सुश्री मीना आर्या द्वारा मय पुलिस टीम अपर उपनिरीक्षक राजेंद्र प्रसाद व कॉन्सटेबल 153 नापु अनिल कुमार के नर्सिंग कॉलेज अल्मोड़ा में नशा मुक्ति अभियान के तहत अल्मोड़ा कुमाऊँ फास्ट न्यूज़ व चर्चा कॉर्नर के श्री वेद प्रकाश बेनीवाल व दीपक तिवारी से समन्वय स्थापित कर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस दौरान उपस्थित छात्राओं को महिलाओं/बाल अपराधों से सम्बन्धित अपराध, यौन उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, मानव तस्करी आदि के बारे में बताकर उनके अधिकारों/कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई।

• सोशल मीडिया के प्रयोग के सम्बन्ध में जागरुक करते हुए किसी भी अंजान व्यक्ति से बात नहीं करने और अपनी निजी जानकारी किसी से शेयर नहीं करने हेतु बताया गया।
• नशे से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में जानकारी देकर आगाह किया गया।
• 1 जुलाई से लागू हुए तीन नये कानूनों भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के सम्बन्ध में भी विस्तृत जानकारी देकर जागरुक किया गया।
• वर्तमान में विभिन्न माध्यमों से घटित हो रहे साईबर क्राईम के प्रति जागरुक करते हुए फोन कॉल पर किसी भी व्यक्ति को अपने बैंक खाता, एटीएम कार्ड, ओटीपी आदि की जानकारी नहीं देने के बारे में बताते हुए सुरक्षा के अन्य तरीके बताए गए।
• महिलाओं को उनकी सुरक्षा के प्रति सजग करते हुए गौरा शक्ति माँड्यूल व इसकी उपयोगिता के बारे में जानकारी देकर विषम परिस्थितियों में इसका उपयोग करने हेतु बताया गया।
• इसके उपरांत सभी को नजदीकी थाना/चौकी के हेल्पलाइन नंबर व पुलिस हेल्पलाइन नंबर डायल 112, साईबर क्राईम हेल्पलाईन नंबर 1930, महिला हेल्पलाईन नंबर 1090 की जानकारी दी गई और कोई भी समस्या/शिकायत होने पर तत्काल सूचना देने हेतु बताया गया।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!