प्रधानाध्यापक विनोद कुमार का हुआ स्थानांतरण, दी भावभीनी विदाई।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। राजकीय प्राथमिक विद्यालय सोली के प्रधानाध्यापक व संकुल सिनौड़ा के संकुल समन्वयक विनोद कुमार का स्थानांतरण हवालबाग विकासखंड के राजकीय प्राथमिक विद्यालय गवालकोट में हो गया है। इस उपलक्ष में ग्रामसभा सोली और विद्यालय परिवार द्वारा उन्हें विदाई दी गई और स्मृति चिन्ह देकर भेंट किया। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उनके द्वारा विद्यालय के प्रति किये गए सकारात्मक प्रयासों को विद्यालय हमेशा याद करता रहेगा। इनके द्वारा न केवल विद्यालय बल्कि विकासखंड में भी अनेक नवाचार किये गए। इसके अलावा उनके द्वारा विकास खंड में कई दायित्वों का निर्वहन भी किया गया।

इस मौके पर विद्यालय की वर्तमान प्रधानाध्यापिका अल्का चौहान, प्रबंधन समिति के अध्यक्ष दिनेश चंद्र, ग्राम प्रधान सोली श्रीमती रेनु देवी, ग्राम प्रधान नौघरिया श्रीमती रेखा आर्य, आगनबाड़ी कार्यकत्री श्यामा देवी, हरीश डंगवाल, इंद्र कुमार, नंद राम, किशना नंद, देव सिंह बिष्ट, जोगा राम, विमला देवी, जानकी देवी, पुष्पा देवी, कमला देवी आदि के साथ ही सभी स्कूली बच्चे मौजूद रहे।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!