एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन में लमगड़ा पुलिस ने 1 वांरटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

अल्मोड़ा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा अल्मोड़ा द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को मा. न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंटों में सम्बन्धित वारंटी अभियुक्तों की शत-प्रतिशत गिरफ्तारी हेतु सख्त निर्देश दिये गये हैं। सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष लमगड़ा राहुल राठी के नेतृत्व में लमगड़ा पुलिस टीम द्वारा मा. न्यायालय से प्राप्त वारंट फौजदारी वाद संख्या 1648/22 धारा 138 एनआई एक्ट से सम्बन्धित वारंटी अभियुक्त देवेंद्र सिंह धोनी उम्र 38 वर्ष पुत्र किशन सिंह धोनी निवासी ग्राम ध्यूली, लमगड़ा जो काफी समय से माननीय न्यायालय के सम्मुख पेश नहीं हो रहा था। उक्त वारंटी अभियुक्त को आज शुक्रवार को उसके घर से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में –
1- अपर उप निरीक्षक रमेश कुमार
2- हेड कॉन्सटेबल नरेंद्र यादव शामिल रहे।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!