जिलाधिकारी विनीत तोमर का कुमाऊं मंडल विकास निगम नैनीताल में हुआ स्थानांतरण।

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी अल्मोड़ा विनीत तोमर का स्थानांतरण कुमाऊं मंडल विकास निगम नैनीताल में हो जाने के उपरांत कलेक्ट्रेट में उनका विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान जनपद के उपजिलाधिकारियों एवं कलेक्ट्रेट स्टाफ द्वारा उनके विदाई समारोह पर जिलाधिकारी को सम्मानित किया गया व उनके कार्यकाल को याद किया गया।

इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपनी-अपनी जिम्मेदारी को बिना किसी लोभ लालच के निभाएं। उन्होंने कहा कि सरकारी सेवा में आने का ध्येय ही जनता के लिए काम करना है। इसलिए यह ध्येह हमेशा अपने ध्यान में रखना चाहिए।

इस दौरान अपर जिलाधिकारी सीएस मर्तोलिया, उप जिलाधिकारी सदर जयवर्धन शर्मा, द्वाराहाट सुनील कुमार राज, भिकियासैंण सीमा विश्वकर्मा, सल्ट से संजय कुमार, तहसीलदार सहित कलेक्ट्रेट के अधिकारी व कर्मचारी समेत अन्य उपस्थित रहे।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!