विकासखंड स्याल्दे में एनीमिया उन्मूलन अभियान की होगी नई शुरुआत।

भिकियासैंण। विकासखंड स्याल्दे में एनीमिया उन्मूलन अभियान की एक नई शुरुआत कल गुरुवार से शुरु होने का निर्णय लिया गया है। ब्लॉक समन्वयक गोविंद सिंह डसीला ने बताया कि आकांक्षी विकासखण्ड स्याल्दे में एक अभिनव पहल करते हुए जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय एवं मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी के मार्गदर्शन में एनीमिया उन्मूलन अभियान का शुभारंभ दिनांक 19, 20, एवं 21 सितंबर 2024 को किया जा रहा है। यह अभियान स्याल्दे क्षेत्र के हजारों लोगों के जीवन को बदलने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

अभियान की महत्वता में स्वास्थ्य हमारा अधिकार :
एनीमिया एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या है, जिसका सीधा असर हमारी सेहत और उत्पादकता पर पड़ता है।

सभी के लिए स्वास्थ्य :
इस अभियान का उद्देश्य है कि हर व्यक्ति को स्वस्थ जीवन जीने का अवसर मिले।

मजबूत समुदाय :
एक स्वस्थ समुदाय ही मजबूत राष्ट्र का निर्माण करता है।

अभियान में मिलने वाली सुविधाएं :
1- आपके नज़दीक ही लगेंगे निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर।
2- एनीमिया के विशेषज्ञ डॉक्टर करेंगे आपकी जांच और देंगे आपको सलाह।
3- जरुरी दवाएं भी बिल्कुल मुफ्त में दी जाएंगी।
4- एनीमिया के बारे में आपको पूरी जानकारी दी जाएगी।

शिविर कब और कहां –
1- रा.क.ई.का. भरसोली देघाट में 19 सितंबर 2024 को लगाया जाएगा।
2- राजकीय बालिका इंटर कॉलेज स्याल्दे में 20 सितंबर 2024 को लगाया जाएगा।
3- राजकीय इंटर कॉलेज कुलाण्टेश्वर सराईखेत में 21 सितंबर 2024 को लगाया जाएगा।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!