अध्यक्ष पद व वार्ड सदस्यों ने अन्तिम दिन मांगे वोट।

भिकियासैंण। नगर पंचायत भिकियासैंण में अन्तिम दिन आज 5 बजे चुनाव प्रचार-प्रसार समाप्त हो गया है। आज अन्तिम दिन 10 नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशियों व 12 वार्ड सदस्यों ने अपना प्रचार-प्रसार समाप्त कर दिया है। आज अन्तिम दिन भाजपा प्रत्याशी लीला बिष्ट ने बडियाली मेन रोड, कांग्रेस प्रत्याशी दीपक बिष्ट ने गांधीनगर, भाकपा से श्याम सिंह बिष्ट ने बाड़ीकोट, निर्दलीय चम्पा देवी ने गौनीफेर, कढोली, गोपाल जीना धूरा, कुबेर सिंह ने खड़ी बाजार, नन्दन सिंह बिष्ट ने तहसील, रतन लाल ने मेन रोड सहित सभी प्रत्याशियों ने प्रचार किया।

वहीं वार्ड रीना सतपौला, ज्योति, संजय अग्रवाल, संजय बंगारी, भावेश बिष्ट आदि सभी ने अपने-अपने वार्डों में जोर-शोर से प्रचार किया। इधर सल्ट के विधायक महेश जीना द्वारा वार्ड सदस्य दो से रीना सतपौला के लिए नगर पंचायत भिकियासैंण वासियों से वोट मांगे गए। इस मौके पर मीना देवी, राधा, प्रभा, दीपा, हेमा, मीना, ज्योति रौतेला, सीमा नेगी, खिमुली देवी, सीता देवी, मनीषा बिष्ट, निर्मला देवी, विनोद रावत, गोपाल सिंह, चंदन सिंह, दीपक सिंह, कमला देवी आदि मौजूद रहे।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!