कुमालेश्वर के माई मन्दिर में माता रानी के अस्त्र-शस्त्र किए गए विराजित।

भिकियासैंण। विकासखंड स्याल्दे के ग्राम पंचायत कुमालेश्वर के ग्राम वासियों के सहयोग से माई थान जन सेवा समिति द्वारा माता रानी के अस्त्र-शस्त्र, जागर, हवन, यज्ञ, भजन-कीर्तन के साथ किया गया। वहीं महिलाओं व पुरुषों द्वारा पारंपरिक वेशभूषा व वाद्य यंत्रों के साथ शोभा यात्रा निकाली गई, जिसमें माता के अस्त्र-शस्त्र को संगम स्थल देघाट पर गंगा स्नान कराया गया। तत्पश्चात मन्दिर में स्थापित किया गया। माई थान जन सेवा समिति अध्यक्ष रविन्द्र सिंह बंगारी द्वारा सभी सहयोगियों का धन्यवाद किया गया।

कार्यक्रम में भगवत मनराल, जगदीश बहुगुणा, जितेंद्र मनराल, किशोर बंगारी, प्रताप मनराल, महेन्द्र मनराल, पान सिंह, बहादुर कंडारी, राजेन्द्र नेगी, देवेन्द्र सिंह, त्रिलोक पटवाल, भगत गिरी, श्याम सिंह, पंकज पटवाल, प्रताप सिंह मनराल, ग्राम वासियों व क्षेत्र वासियों द्वारा सहयोग किया गया।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!