नगर पंचायत भिकियासैंण की मतदाता सूची में हुई कई गड़बड़िया, वर्षों से रह रहे परिवार न जोड़कर महीनों से रह रहे लोगों के जोड़े नाम।
भिकियासैंण। मतदान देने में कोई मतदाता छूट न जाएं अभियान मात्र कागजों में ही सीमित गया है। यह मामला नगर पंचायत भिकियासैंण के निर्वाचन नामावली में देखने को मिला है। नगर पंचायत भिकियासैंण में वर्तमान बनी मतदाता सूची में 3088 मतदाता है, जिनमें दर्जनों मतदाताओं के नाम बीएलओ की लापरवाही से छूट गए है। यहीं नहीं कई परिवार के नाम आधे-अधूरे, वह भी अलग-थलग कर दिए है।
जो परिवार वर्षों से भिकियासैंण में रहता है, उसका नाम जानबूझकर काट दिया गया है और जो एक-दो साल से भिकियासैंण में रह रहा है, उसका नाम जोड़ दिया गया है। जो हकीकत वोटर है, उनके नाम हटा दिए गए। मतदाताओं का आरोप है कि घर-घर न जाकर रोडो में ही घूम कर मतदाताओं के नाम जोड़ दिए गए है। शासन-प्रशासन चुनावों में मतदाताओं के नाम दर्ज करने का फरमान जारी होता है, लेकिन ग्राम पंचायत चुनावों से लेकर लोक सभा चुनावों तक का आज तक मतदाताओं के नाम दर्जे करने में लापरवाही होती आई है।
इस मामले पर वर्तमान अध्यक्ष प्रत्याशी नन्दन सिंह बिष्ट ने भी निर्वाचन आयोग सहित नगर पंचायत भिकियासैंण कार्यालय में लिखित शिकायत दर्ज की है लेकिन ठीक उल्टा, जुड़ने के बजाय, काट दिए गए, जिससे अधिकांश वोटर शासन-प्रशासन व बीएलओ को कोष रहे है। नगर पंचायत भिकियासैंण की जारी मतदाता सूची में वर्तमान में 3088 मतदाता है जिसमें 4 वार्ड है। वार्ड 1 गांधीनगर में कुल 1191 मतदाता है, जिसमें पुरुष 629 महिला 562 है। वार्ड 2 तहसील कुल मतदाता 828 है, जिसमें पुरुष 418 महिला 410 है। वार्ड 3 बडियाली में कुल मतदाता 542 है, जिसमें पुरुष 278 महिला 264 है। वार्ड 4 राजा जी मंदिर में कुल मतदाता 527 है, जिसमें पुरुष 269 महिला 258 है। नगर पंचायत भिकियासैंण में सबसे बड़ा वार्ड गांधीनगर है। चुनावी समर में अध्यक्ष पद हेतु 10 प्रत्याशी व वार्ड सदस्य के लिए 12 मैदान में है।