देघाट पुलिस ने चौपाल लगाकर दी साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा और यातायात नियमों की जानकारी।

भिकियासैंण। देघाट पुलिस द्वारा जागरुकता अभियान चलाकर चौपाल लगाई गई। चौपाल में साइबर, महिला सुरक्षा सहित विभिन्न विषयों की जानकारी दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा अल्मोड़ा के निर्देशन में जनपद में वृहद जनजागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह व सीओ रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष देघाट दिनेश नाथ महंत के नेतृत्व में आज बुधवार को देघाट पुलिस द्वारा चौकोट पब्लिक स्कूल देघाट में वार्षिकोत्सव में उपस्थित छात्र-छात्राओं, अध्यापकों, अभिभावकों व अन्य लोगों को सड़क सुरक्षा के बारे में जानकारी दी गई व यातायात की शपथ दिलाई गई।

साथ ही छात्रों को नशे से दूर रहने व कोई गाँव में यदि नशे से सम्बंधित सामान बेचता है, तो पुलिस को सूचना देने के सम्बन्ध में बताया गया। इसके अलावा उत्तराखण्ड पुलिस एप, गौरा शक्ति, साईबर अपराध, नवीन कानून, किराएदार सत्यापन, उत्तराखण्ड पुलिस हेल्पलाईन नम्बर डायल 112, महिला हेल्प लाईन नंबर 1090, साइबर क्राइम हेल्पलाईन नम्बर 1930 के सम्बन्ध में जानकारी दी गई।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!