सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिकियासैंण में विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति को लेकर बुधवार से क्रमिक अनशन शुरु।
भिकियासैंण। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिकियासैंण में विशेषज्ञ डॉक्टरों की तत्काल नियुक्ति को लेकर नगर पंचायत भिकियासैंण दीपक बिष्ट के नेतृत्व मे क्रमिक अनशन आज बुधवार से शुरु कर दिया है। आज पहले दिन नगर पंचायत अध्यक्ष भिकियासैंण दीपक बिष्ट, वार्ड सदस्य संजय बंगारी, पान सिंह जीना, जगत बिष्ट व कविता मनराल बैठे। आज सुबह से ही क्षेत्र के दर्जनों लोगों ने अपना समर्थन देकर शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति की मांग की है।
नगर पंचायत अध्यक्ष दीपक बिष्ट ने बताया कि जब पीपीपी मोड अस्पताल का 31 मार्च को 3 माह का टेंडर समाप्त हो गया था तो सरकार क्यों नही चेती। इसी क्रम में पूर्व में ही तहसीलदार के माध्यम से ज्ञापन दे दिया गया है। आज शासन-प्रशासन की गलत नीति के कारण क्षेत्रीय लोगों को जरुरी स्वास्थ्य जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाना पड़ रहा है। जब तक यहा विशेषज्ञ डॉक्टरों की स्थाई नियुक्ति नहीं होती तब तक क्षेत्रीय जनता चैन की नींद नहीं सोएगी।
उन्होंने कहा क्षेत्रीय जनता की रोष की सुगबुगाहट शासन-प्रशासन के पास जैसे ही पहुंची तो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पाली से डॉक्टर अजय तिवारी व दूसरी महिला डॉक्टर शिवानी जाला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विनायक से यहा सम्बन्ध कर दिया, जो क्षेत्रीय जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है, जो तमाशबीन है। आज ताजा मामला आया कि एक विनायक क्षेत्र की बुजुर्ग महिला पहले डोली में फिर 108 वाहन से भिकियासैंण जैसे तैसे पहुंची, जो ऐसी कुव्यवस्था को शर्मसार करती है।
इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष दीपक बिष्ट, व्यापार मंडल अध्यक्ष महिपाल बिष्ट, वार्ड सदस्य संजय बंगारी, वार्ड सदस्य भावेश बिष्ट, आनन्द नाथ, एडवोकेट राकेश बिष्ट, विरेन्द्र रावत, गोपाल सिंह, राजेन्द्र रावत, भारत भूषण, चन्द्रेश आर्या, संजय गड़ाकोटी, पंकज बिष्ट, जगदीश धुधत्याल, मोहन सिंह, चन्दन सिंह, प्रकाश चंद्र सती, श्याम सिंह बिष्ट, ममता बिष्ट, कमला देवी, नीमा बिष्ट, खिमुली देवी, रेवती देवी, चम्पा देवी, कविता मनराल आदि मौजूद रहे।
रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण




