राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय देवायल के तीन बच्चों का मुख्यमंत्री उदीयमान छात्रवृत्ति में हुआ चयन।

भिकियासैंण। माननीय मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी छात्रवृत्ति योजना में राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय देवायल विकासखंड सल्ट के तीन बच्चों का चयन हुआ है। अनुज सिंह रावत और शौर्य बोरा ने 9 से 10 बालक आयु वर्ग में तथा प्रिया ने 9 से 10 बालिका वर्ग में जनपद स्तर पर अपना स्थान सुनिश्चित किया। विगत 3 वर्षों से संचालित इस योजना में बच्चों को प्रतिमाह ₹1500 की धनराशि दी जाती है।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक व मार्गदर्शक नागेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि विद्यालय से चार बच्चों ने प्रतिभाग किया था, जिसमें से तीन बच्चों का चयन हुआ है। विगत 3 वर्षों में भी बच्चों का इस छात्रवृत्ति में चयन होता रहा है। अभी तक कुल 11 बच्चों का चयन इस छात्रवृत्ति हेतु विद्यालय से हो चुका है। इसका श्रेय उन्होंने बच्चों के अथक परिश्रम और अभिभावकों के सहयोग को दिया है। इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार के सदस्यों सुनील मनराल, कुमुद जोशी, विकास कुमार, कमला देवी, चंद्रा देवी, मीनाक्षी, विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष पूजा रावत, उपाध्यक्ष नीमा, पूर्व ग्राम प्रधान हेमा देवी, नवीन देशवाल, आनंद, मनोज, सुजीत सिंह आदि ने हर्ष व्यक्त किया है। वहीं सल्ट के खंड शिक्षा अधिकारी हरेंद्र शाह ने भी सभी बच्चों को बधाई देकर उज्जवल भविष्य की कामना की है।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Loading

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!