डॉ. प्रताप बिष्ट राजकीय महाविद्यालय में मनाया गया विश्व रेडक्रॉस दिवस।
भिकियासैंण। डॉ. प्रताप बिष्ट राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण में महाविद्यालय की यूथ रेड क्रॉस सोसाइटी के तत्वाधान में विश्व रेडक्रॉस दिवस का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम के अवसर पर पर “ऑन द साइड का ह्यूमैनिटी” मानवता के पक्ष में, विषय पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के चंद्र किशोर फर्स्ट एड लेक्चर अल्मोड़ा द्वारा रेडक्रॉस सेवकों एवं छात्र-छात्राओं को व्याख्यान दिया गया। विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर रेडक्रॉस के जनक हेनरी डयूनेन्ट का जीवन परिचय दिया गया तथा उनकी पुस्तक ए मेमोरी ऑफ सोल्फेरीनो के बारे में भी विस्तार से बताया गया।
व्याख्यान में रेडक्रॉस के सिद्धांतों एवं मूल्य के बारे में भी चर्चा की गई। साथ ही रेडक्रॉस के चिन्ह के महत्व और उसके विशेषताओं का भी वर्णन किया गया। इस वर्ष की थीम “ऑन द साइड ऑफ” ह्यूमैनिटी मानवता के पक्ष में बल देते हुए रेडक्रॉस स्वयंसेवकों को मानवता के सिद्धांत के अनुसार बिना किसी भेदभाव के हर व्यक्ति की सहायता करने के लिए हमेशा तत्पर रहने का संदेश दिया गया। रेडक्रॉस स्वयंसेवकों से यह आह्वान किया गया कि मानवता ही परम धर्म है और रेडक्रॉस स्वयंसेवक मानवता के लिए सदैव तत्पर रहे। कार्यक्रम महाविद्यालय की प्राचार्य, प्रोफेसर शर्मिला सक्सेना के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. विश्वनाथ पांडे द्वारा की गई। कार्यक्रम का संचालन डॉ. इला बिष्ट यूथ रेडक्रॉस इंचार्ज द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के रेडक्रॉस स्वयंसेवक, विद्यार्थी, प्राध्यापक व कर्मचारी उपस्थित रहे।
रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण