निर्विरोध ग्राम प्रधान चुने जाने पर ग्राम वासियों का आभार किया व्यक्त।

भिकियासैंण। विकासखंड भिकियासैंण के जैनल से पुष्पा देवी पत्नी रिटायर्ड कैप्टन जसवन्त सिंह बिष्ट के निर्विरोध चुने जाने पर सभी ग्राम वासियों व क्षेत्र वासियों का आभार व्यक्त कर धन्यवाद किया है। इस दौरान नव निर्वाचित प्रधान पुष्पा देवी को रिटर्निंग ऑफिसर समीर प्रताप सिंह व सहायक रिटर्निंग ऑफिसर प्रदीप कुमार आदि ने संयुक्त रुप से प्रमाण पत्र दिया और उज्जवल भविष्य की कामना की। वहीं निर्विरोध नव निर्वाचित प्रधान पुष्पा देवी ने कहा कि मैं गाँव के चहुमुखी विकास के लिए हमेशा तत्पर रहुंगी तथा सभी को साथ लेकर विकास कार्य करुँगी।
रिपोर्टर- रिया सोलीवाल


















