राजकीय महाविद्यालय हल्द्वानी शहर, किशनपुर, गौलापार में प्रवेश प्रक्रिया को लेकर बैठक सम्पन्न।
17 जुलाई से 19 जुलाई तक होगी काउंसलिंग।
हल्द्वानी (नैनीताल)। महाविद्यालय सामान्य प्रशासन, प्रवेश समिति व अन्य आनुषंगिक सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक महाविद्यालय के प्राचार्य महोदय की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के पाठ्यक्रम से सम्बंधित बिंदुओं पर गहन चिंतन किया गया। इस बैठक में तय किया गया कि वर्तमान सत्र 2025-26 में प्रवेश हेतु इच्छुक प्रवेशार्थियों की काउंसलिंग दिनाँक 17.07.25 से दिनाँक 19.07.25 तक महाविद्यालय परिसर में प्राध्यापकों के द्वारा की जाएगी।
विश्वविद्यालय द्वारा नवीन शिक्षा नीति 2020 के पाठ्यक्रम हेतु चयन किए जाने वाले विषयों की नवीनीकृत रुप से निम्नवत व्याख्या की गई।
1- कोर विषय (DSC) प्रवेशार्थी द्वारा उन विषयों से अनिवार्यतः चयन किया जाएगा जो उसके संकाय से सम्बंधित हों।
2- कोर विषयों हेतु 3 विषयों का चयन करना निश्चित किया गया है जो उस संकाय के पूल से आवश्यक रुप से लिया गया हों।
3- सामान्य ऐच्छिक विषय (GE) के अंतर्गत चुने गए कोर विषयों के अतिरिक्त कोई एक विषय चुना जाएगा। इस हेतु प्रथम सेमेस्टर से षष्ठम सेमेस्टर तक प्रत्येक सेमेस्टर में 4 क्रेडिट निश्चित किए गए हैं।
4- क्षमता संवर्धन पाठ्यक्रम (AEC) के अंतर्गत हिंदी, अंग्रेजी व संस्कृत इनमें से किसी भी एक विषय का चयन किया जा सकेगा।
5- मूल्य योजन पाठ्यक्रम (VAC) के अंतर्गत पंचतन्त्र में वर्णित नीतिपरक शिक्षाएं, कल्चर एवं कम्युनिकेशन, गांधी एवं शिक्षा, वैदिक विज्ञान व विवेकानंद अध्ययन हेतु विषयों को विभिन्न सत्रार्ध के अनुरुप चयन करेंगे।
6- कौशल संवर्धन पाठ्यक्रम (SEC) के अंतर्गत महाविद्यालय में संचालित 15 विषयों में से 52 पाठ्यक्रमों का चयन करने में सहमति प्रदान की गई।
7- VAC के अंतर्गत 4 विषयों का चयन किया गया है।
8- VAC के अंतर्गत पर्यावरण पाठ्यक्रम सेमेस्टर 1 में B. Sc. व B. Com हेतु तथा सेमेस्टर 2 में B. A. के प्रवेशार्थियों हेतु है।
रिपोर्टर- रिया सोलीवाल

















