थाना पुलिस भतरौंजखान ने 1 वारंटी को रामनगर से किया गिरफ्तार।
भिकियासैंण। थाना पुलिस भतरौंजखान ने 1 वारंटी को रामनगर से गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा अल्मोड़ा द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को मा. न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंट में सम्बन्धित अभियुक्तों की शत-प्रतिशत गिरफ्तारी हेतु सख्त निर्देश दिए गए हैं।
अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा हरबन्स सिंह व सीओ रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में आज मंगलवार को निरीक्षक सुशील कुमार थानाध्यक्ष भतरौंजखान के नेतृत्व में अपर उप निरीक्षक सुरेश चंद्र मिश्रा, कानि. अरविंद कुमार द्वारा माननीय न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंट सत्र परीक्षण सं. 66/24 अन्तर्गत धारा 406, 420 भा.द.वि. से सम्बन्धित वारंटी अभियुक्त अरुण कुमार पुत्र जगदीश प्रसाद निवासी जमरिया पोस्ट खंकर सल्ट जनपद अल्मोड़ा को रामनगर जनपद नैनीताल से गिरफ्तार किया गया।
रिपोर्टर- रिया सोलीवाल





