कांग्रेस से जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशियों की पहली सूची हुई जारी।
अल्मोड़ा। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी, जनपद अल्मोड़ा (उत्तराखंड) ने आगामी जिला पंचायत चुनाव के मद्देनज़र 12 जिला पंचायत क्षेत्रों के लिए अपने अधिकृत प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। यह सूची कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज ‘गुड्डू’ के हस्ताक्षर के साथ सार्वजनिक की गई है। घोषित प्रत्याशियों में ढौरा से पूजा आर्या, भैसाड़ी से गीता आर्या, नौगांव से मुन्नी आर्या, डुंगरा से हेमा देवी और खांकर से सुनीता कुंजवाल जैसे नाम शामिल हैं।

इसके अतिरिक्त सल्टाभाटकोट से शेलजा चम्याल, डोल से रजनी फर्त्याल, काभड़ी से भावना जोशी, धूरासंग्रोली से हिमांशु बिष्ट, बल्टा से जीवन सिंह मेहरा, गोलनाकरड़िया से राजेंद्र सिंह बिष्ट और खोला से बिशन सिंह बिष्ट को टिकट दिया गया है। इस सूची के ज़रिए कांग्रेस ने आगामी पंचायत चुनावों के लिए अपनी रणनीति स्पष्ट कर दी है और संगठन की सक्रियता को दर्शाया है।
रिपोर्टर- रिया सोलीवाल





