एडीजी अपराध वी. मुरुगेशन ने की कुमाऊं रेंज की समीक्षा, अज्ञात शवों की शिनाख्त पर दिए सख्त निर्देश।

नैनीताल। उत्तराखंड के अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एव कानून व्यवस्था वी. मुरुगेशन ने कुमाऊं रेंज के पुलिस अधीक्षकों के साथ अपराधों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने सख्त निर्देश दे कर कहा कि अज्ञात शवों की शिनाख्त के संबंध में पुलिस मुख्यालय द्वारा अभियान चलाया गया है। इस अभियान में अधिक से अधिक अज्ञात शवों की शिनाख्त कार्यवाही हेतु एक कार्ययोजना भी पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी की गई है, जिसमें कार्यवाही हेतु उचित दिशा-निर्देश दिए गए है।

एडीजी अपराध एवं कानून व्यवस्था वी. मुरुगेशन ने पुलिस लाइन नैनीताल में कुमाऊं परिक्षेत्र के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों के साथ अपराध समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए। बैठक में कुमाऊं रेंज के जनपदों में घटित अपराधों के अनावरण और अपराधियों की गिरफ्तारी की कार्यवाहियों का तुलनात्मक आंकलन किया गया।

महिला अपहरण के मामलों में गंभीरता से कार्य करते हुए प्रभावी अनावरण करने को कहा गया। संलिप्तों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। महिला अपराधों की विवेचना करने वाले विवेचक संवेदनशील होकर कार्य करें। चोरी व नकाबजनी के मामलों का त्वरित निस्तारण करें। संलिप्तों की शत-प्रतिशत गिरफ्तारी कर संपत्ति बरामदगी करवाएं। आर्म्स एक्ट के अंतर्गत प्रभावी कार्रवाही करें, अवैध असलों की सप्लाई चैन पर अंकुश लगाएं। जनपदों में सघन चैकिंग करवाएं। अवैध नशे की सप्लाई चैन को तोड़ने के लिए कड़ी निरोधात्मक कार्यवाही की जाएं। नशे के अड्डों और नशा तस्करों के क्रियाकलापों पर पैनी नजर रखें। मैदानी जनपद सक्रिय होकर कार्य करें, सभी एंट्री पॉइंट्स, बैरियरों पर लगातार चैकिंग कर भ्रमणशील रहें।

सभी जनपद प्रभारियों को विवेचनात्मक कार्यवाहियों में पारदर्शिता लाने हेतु निर्देशित किया गया। साईबर अपराधों में 1930 की क्रियाशीलता को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए। सभी साइबर फ्रॉड के मामलों की प्रभावी कार्ययोजना बनाएं। कहा कि पीड़ितों की संपत्ति बरामदगी कराएं। लंबित विवेचनाओं को समयानुसार पूर्ण करें। जनपद प्रभारी सभी अधीनस्थों के कार्यों की लगातार समीक्षा करें। जनपदों में बरामद अज्ञात शवों की शिनाख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

समीक्षा बैठक के दौरान पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं परिक्षेत्र रिद्धिम अग्रवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा, उधम सिंह नगर मणिकांत मिश्रा, अल्मोड़ा देवेंद्र पींचा, एसपी चंपावत अशोक गणपति, एसपी पिथौरागढ़ रेखा यादव, बागेश्वर चंद्रशेखर घोड़के, निहारिका तोमर एसपी क्राइम उधम सिंह नगर आदि अधिकारी मौजूद रहे।

रिपोर्टर- रिया सोलीवाल

Loading

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!