माँ नंदा देवी मेले में घुश्मेश्वर महिला समिति ने माता की चौकी का किया आयोजन।

अल्मोड़ा। ऐतिहासिक माँ नंदा देवी मेले के अंतर्गत नंदा देवी मंदिर प्रांगण में आज रविवार को श्रद्धा और भक्ति का अनुपम संगम देखने को मिला।

घुश्मेश्वर महिला समिति द्वारा माँ नंदा सुनंदा की चौकी का भव्य आयोजन किया गया। माता के जयकारों और भजन-कीर्तन से संपूर्ण प्रांगण गूंज उठा। भक्तों ने नंदा के दरबार में फूल, नारियल और चुनरी अर्पित कर अपनी श्रद्धा व्यक्त कर मन्नते मांगी।

इस आयोजन में समिति की अध्यक्ष लता तिवारी, सचिव प्रीति बिष्ट, कोषाध्यक्ष राधा तिवारी के साथ समिति की सदस्याएं राधा बिष्ट, माधवी बिष्ट, कमला पांडेय, पुष्पा मेहरा, दीपा पांडे, सपना सांगा, प्रभा बोरा, तारा तिवारी, हेमा तिवारी, कमला कार्की, रेखा रौतेला, ज्योति जोशी, प्रेमा बिष्ट, कंचन जोशी, अनीता कन्नौजिया, लीला जोशी आदि ने माता की चौकी में पूजा अर्चना की।

महिलाओं की भक्ति से सजी यह चौकी देर रात तक चली, जिसमें श्रद्धालु मंत्रमुग्ध होकर झूम उठे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा रवि रौतेला, कमला जोशी, आनंद बगड़वाल, पूर्व पालिका अध्यक्ष प्रकाश जोशी, हेमा मटेला और निर्मला कांडपाल विशेष रुप से मौजूद रहे।

सभी ने समिति के प्रयासों की सराहना की और नंदा देवी मेले की सांस्कृतिक एवं धार्मिक धरोहर को आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया।

मेला समिति की ओर से कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष मनोज वर्मा, सचिव मनोज सनवाल, मुख्य सांस्कृतिक संयोजक तारा जोशी, मेला सह संयोजक रवि गोयल, व्यवस्थापक अनूप साह, मुख्य सांस्कृतिक संयोजक एवं कोषाध्यक्ष हरीश बिष्ट, मुख्य संयोजक अर्जुन बिष्ट चीमा, संयोजक अमित साह मोनू, अमरनाथ नेगी, संयोजक अमरनाथ सिंह नेगी, मीडिया प्रभारी कपिल मल्होत्रा, पार्षद कुलदीप मेर, सह संयोजक पार्षद अभिषेक जोशी, सह संयोजक मनोज भंडारी मंटू, धन सिंह मेहता, जीवन नाथ वर्मा, मेला सह संयोजक राजेंद्र बिष्ट, व्यवस्थापक हरीश भंडारी, हितेश वर्मा, जगत तिवारी, आशीष बिष्ट, दया कृष्ण परगाई, नमन बिष्ट, पंकज परगाई, आदित्य बिष्ट, गोविन्द मेहरा, पूनम पालीवाल आदि की सराहनीय भूमिका रही।

चौकी में भजनों और देवी गीतों की स्वर लहरियों ने भक्तों को भाव-विभोर कर दिया। महिलाओं ने पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुन पर माँ के भजनों का गायन किया, तो वहीं श्रद्धालु नृत्य कर झूम उठे।

नंदा देवी मेले की इस चौकी ने एक बार फिर यह साबित किया कि आस्था और संस्कृति का संगम ही इस मेले की वास्तविक पहचान है।

लता तिवारी, अध्यक्ष घुश्मेश्वर महिला समिति ने कहा कि माँ नंदा देवी मेले में माता की चौकी का आयोजन हमारे लिए आस्था और गर्व का विषय है। समिति की सभी बहनों ने पूरे मन और श्रद्धा से माता की सेवा में भाग लिया। इस चौकी का उद्देश्य सिर्फ धार्मिक अनुष्ठान करना नहीं, बल्कि समाज की एकता, संस्कृति और परंपरा को अगली पीढ़ी तक पहुँचाना भी है। हमें खुशी है कि बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुड़कर इस आयोजन का हिस्सा बने। माँ नंदा सुनंदा का आशीर्वाद हम सब पर बना रहे, यही हमारी प्रार्थना है।

मेले के आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन न केवल समाज को एकजुट करते हैं बल्कि भावी पीढ़ी को अपनी संस्कृति और परंपरा से जोड़ने का माध्यम भी बनते हैं।

श्रद्धालुओं ने भी इस आयोजन में बड़ी संख्या में भाग लिया और माता से सुख, शांति व समृद्धि की कामना की।

नंदा देवी प्रांगण में आयोजित यह चौकी मेला इतिहास के स्वर्णिम पन्नों में दर्ज हो गई। भक्ति और श्रद्धा से ओत-प्रोत इस आयोजन ने समूचे वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया।

रिपोर्टर- रिया सोलीवाल

Loading

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!