नव निर्वाचित युवा ग्राम प्रधान की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम।
गरुड़ (बागेश्वर)। विकासखंड के जिजोली ग्राम के नव निर्वाचित ग्राम प्रधान महेंद्र सिंह दोसाद उम्र 46 वर्ष का आज रविवार को सुबह आकस्मिक निधन हो गया।
दोसाद की शनिवार रात अचानक स्वास्थ्य खराब होने पर उन्हें सामुदायिक स्वास्थ केंद्र बैजनाथ ले जाया गया, जहां से उन्हें हायर सेंटर बागेश्वर भेजा गया, लेकिन वह नहीं बच पाए।
जैसे ही ग्रामीणों को उनके निधन का समाचार मिला, लोग आश्चर्य चकित हो गए और पूरा गाँव शोक में डूब गया। महेंद्र सिंह अपने पीछे पिता, पत्नी, एक पुत्र व पुत्री को छोड़ गए हैं।
अस्पताल से उनका शव गाँव में लाया गया, जहां उनका आज गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार सरयू गोमती के तट पर किया गया।
इस दर्दनाक असामयिक मौत से क्षेत्र के समस्त सामाजिक कार्यकर्ताओं, व राजनैतिक संगठनों ने गहरा दु:ख व्यक्त किया है।
रिपोर्टर- रिया सोलीवाल










