शिवालिक बाल विज्ञान फाउंडेशन द्वारा खीमा बिष्ट सरस्वती मंदिर इंटर कॉलेज, खटीमा में चार दिवसीय विज्ञान कार्यशाला का हुआ आयोजन।

खटीमा। शिवालिक बाल विज्ञान फाउंडेशन ने खीमा बिष्ट सरस्वती मंदिर इंटर कॉलेज, खटीमा में चार दिवसीय विज्ञान कार्यशाला का सफलतापूर्वक आयोजन किया। यह कार्यशाला दो चरणों में संपन्न हुई।

प्रथम चरण:- कक्षा 6 से 8 तक के छात्र-छात्राओं के लिए 20 प्रयोग प्रस्तुत किए गए। इन प्रयोगों में वायुदाब, अम्ल-क्षार सूचक, पृष्ठ तनाव, घुलनशीलता आदि अवधारणाओं पर आधारित प्रयोग शामिल थे। इनका संचालन सचिव विनय जोशी, संयुक्त सचिव सुमित पाण्डेय, समीर सिंह, खुशबू गुप्ता और अंजलि मुरारी द्वारा किया गया। व्यक्तिगत मार्गदर्शन कोषाध्यक्ष हर्षित सामंत, गरिमा उपाध्याय और अभिषेक गौतम ने प्रदान किया। छात्रों ने प्रयोगों को स्वयं किया और विद्यालय के सामने प्रस्तुत किया।

दूसरा चरण:- कक्षा 9 और 10 के छात्रों के लिए 20 प्रयोग प्रस्तुत किए गए, जिनमें अम्ल, धातु अभिक्रिया, दहन अभिक्रिया, रीडॉक्स अभिक्रिया, ऊष्माक्षेपी और ऊष्माशोषी अभिक्रिया शामिल थी। इस चरण का संचालन अध्यक्ष सुमित पाण्डेय, सचिव विनय जोशी, संयुक्त सचिव सुमित पाण्डेय, अंजलि मुरारी, खुशबू गुप्ता और समीर सिंह द्वारा किया गया। व्यक्तिगत मार्गदर्शन कोषाध्यक्ष हर्षित सामंत, सत्यम चौरसिया और ज्योति पंत ने प्रदान किया।

कार्यक्रम के अंतिम दिन मुख्य अतिथि के रुप में एचएनबी पीजी कॉलेज, खटीमा के भौतिक विज्ञान विभाग की प्राध्यापिका डॉ. संध्या भट्ट, रसायन विज्ञान की प्राध्यापिका डॉ. ज्योति अग्रवाल और विज्ञान ब्लॉक कोऑर्डिनेटर निर्मल कुमार न्योलिया उपस्थित रहे। विज्ञान कोऑर्डिनेटर निर्मल कुमार ने छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें अनेकों वैज्ञानिक प्रतियोगिताओं जैसे इंस्पायर मानक, एनसीएससी, विज्ञान संगोष्ठी आदि कार्यक्रमों की जानकारी दी।

विद्यालय की चेयरपर्सन आर. डी. बिष्ट द्वारा इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा गया कि स्कूली शिक्षा में इस प्रकार की गतिविधियों से बच्चे पूरे सत्र में उत्साहित रहे। प्रधानाचार्या दीपा बिष्ट तथा विज्ञान कोऑर्डिनेटर पुष्पा खोलिया ने विद्यालय के विज्ञान शिक्षकों के साथ चारों सत्र में प्रतिभाग किया। इस दौरान शिक्षिका विमला भट्ट, ममता चौसाली, दीपक तिवारी, जितेन्द्र सिंह मेहता और गणेश चन्द उपस्थित रहे।

समापन सत्र में निर्मल न्योलिया, विद्यालय प्रबन्धक तथा शिवालिक बाल विज्ञान फाउंडेशन के समस्त सदस्यों ने फाउंडेशन की ओर से सभी प्रतिभागी बच्चों को प्रमाण पत्र दिए तथा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए 24 बच्चों को मैडल दिए गए। अध्यक्ष सुमित पाण्डेय ने कहा कि विद्यालय स्तर की यह सबसे बड़ी विज्ञान कार्यशाला रही, जिसमें इतनी अधिक गतिविधियाँ कक्षा 6 से 10 तक सभी बच्चों तक पहुंची। सचिव विनय जोशी ने कहा कि हमारा उद्देश्य बच्चों को “विज्ञान करना सिखाना है न कि पढ़ना”।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!