रिटायर्ड कैप्टन मोहन चन्द्र सती का निधन हो जाने पर ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियों ने जताया शोक।

भिकियासैंण। विकासखंड भिकियासैंण के ग्राम पंचायत सोली निवासी रिटायर्ड कैप्टन मोहन चन्द्र सती 84 वर्ष के निधन हो जाने पर ग्रामवासियों व क्षेत्र के जन प्रतिनिधियों ने दु:ख जताया है। उनका अंतिम संस्कार रामनगर विश्राम घाट पर किया गया। स्वर्गीय सती मूल रुप से ग्राम सोली विकासखंड भिकियासैंण जनपद अल्मोड़ा के निवासी है। वर्तमान में वे अपने परिवार के साथ रामनगर टेड़ा रोड में रहते थे।

कैप्टन मोहन सती का जन्म 2 जुलाई 1941 को हुआ था। 27 मार्च 1960 को वह कुमाऊं रेजीमेंट में भर्ती हो गए, ट्रेनिंग पूरी करने के बाद उनकी नियुक्ति 14 कुमाऊं रेजीमेंट में हो गई थी। उसके बाद एक नागा रेजीमेंट की स्थापना हुई, जिसमे नियुक्ति एक नगर रेजीमेंट में कर दी गई। मोहन सती ने 1965 और 1971 के युद्ध में भाग लिया और उन्हें सेना में विभिन्न पुरस्कारों और अलंकरणों से सम्मानित किया गया। 28 वर्ष सेना में सेवा करने के बाद 1988 में वे कैप्टन पद से सेना से सेवानिवृत्त हो गए। सेवानिवृत्त के बाद कैप्टन मोहन सती ने रामनगर में विभिन्न सामाजिक गतिविधियों का बखूबी निर्वाह किया।

कैप्टन सती पूर्व सैनिक कल्याण समिति के सचिव, उपाध्यक्ष रहने के साथ ही सैनिक जिला कार्यकारिणी के सदस्य भी रहे। कैप्टन सती का भरा पूरा परिवार है। उनके परिवार में पत्नी पदमा सती, पुत्र उमेश सती, पुत्र सूबेदार भुवन सती व पुत्रियां रेनू नैनवाल, पुष्पा छिम्वाल और पदमा जोशी है।

उनके निधन पर उत्तराखण्ड संविदा बोर्ड के अध्यक्ष कैलाश पन्त, विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल, दर्जा राज्य मंत्री प्रवासी परिषद उपाध्यक्ष पूरन चन्द्र नैलवाल, भारतीय किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आनन्द सिंह नेगी, सुरेन्द्र डंगवाल, डॉ. एस. आर. चन्द्रा, बसन्त कन्याल, मोहन चन्द्र काण्डपाल, राधा चन्द्रा, दिगम्बर काण्डपाल, हरीश चन्द्र, जगत राम, हरीश सिंह डंगवाल, केवला नन्द भगत, मोहन राम, गणेश दत्त काण्डपाल, पूरन प्रकाश, नन्द राम, दिनेश चन्द्र, जगत राम, मनीराम राम, कुन्दन सिंह बिष्ट, एन. आर. आर्या, गोविंद प्रसाद, लक्ष्मी दत्त नैलवाल, शंकर फुलारा, दिवान भंडारी, दर्शन कड़ाकोटी, गणेश चन्द्र काण्डपाल, शिव सिंह भंडारी, जय प्रकाश नेगी आदि ने दु:ख जताया है।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Loading

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!