राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने दशहरा पर किया शस्त्र पूजन।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने विजय दशमी के अवसर पर एकत्र होकर शाखा लगाई और शस्त्र पूजन किया। यहाँ सरस्वती शिशु विद्या मंदिर हॉल में सल्ट, स्याल्दे, भिकियासैंण तीन खण्डों के दर्जनों स्वयंसेवक एकत्र हुए और शाखा लगा कर ध्वज प्रणाम किया। कार्यक्रम का आरंभ मुख्य अतिथि जिला संघ चालक चंद्रशेखर, जिला ग्राम्य विकास प्रमुख आनंद बल्लभ और खंड कारवाह शंकर फुलारा ने संयुक्त रुप से दीप जलाकर किया।

तत्पश्चात बौद्धिक प्रबोधन में जिला संघ चालक चंद्रशेखर ने वर्तमान हालातों में संगठन संस्कृति सभ्यताओं के टकराव पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला ग्राम्य विकास प्रमुख आनंद बल्लभ ने एक कविता द्वारा संस्कृति के ह्रास को सामने रखा। संचालन मनोज पपनोई, निर्देशन जिला शारीरिक प्रमुख दीपक शर्मा और ललित जोशी ने किया। एकल गीत रघुवर सिंह और अमृत वचन गोविन्द ने प्रस्तुत किया। इस अवसर पर हरीश चन्द्र, गोपाल सिंह, संजय मनराल, विक्रम बिष्ट, दिनेश घुघत्याल, हरीश कुमार आदि स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *