पूर्व प्रतिक्षित भवानी देबी पम्पिंग पेयजल योजना पुनर्गठन का आज हुआ भूमि पूजन, विधायक सल्ट महेश जीना की मौजूदगी में पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष भिकियासैण त्रिलोक सिंह भंडारी ने किया योजना का भूमि पूजन।

भिकियासैंण( अल्मोडा़) विकास खंड भिकियासैण के बासोट क्षेत्र के दर्जनों गांवों की प्यास बुझाने वाली पूर्व प्रतिक्षित भवानी देबी पेयजल योजना के पूनर्गठन का आज भूमि पूजन का कार्य विधायक सल्ट महेश जीना ने पूर्व मण्डल अध्यक्ष भिकियासैण त्रिलोक सिंह भण्डारी द्वारा कराया गया।

भवानी देबी पम्पिगं पेयजल योजना लगभग चालीस साल पुरानी हैं, इस योजना के पूनर्गढन हेतु क्षेत्रीय जनता द्वारा कई बार आन्दोलन किये -7 जनवरी 2022 को तत्कालीन पेयजल मंत्री श्री विशन सिंह चुफाल जी जब यहां भिकियासैण भ्रमण पर आए तो पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा त्रिलोक सिंह भंडारी के नेतृत्व में विधायक महेश जीना के साथ एक शिष्टमंडल ने उनसे शिष्टाचार मुलाकात विधायक आवास भिकियासैण में की। इस योजना के पुनर्गठन की स्वीकृति श्री बिशन सिंह चुफाल ने -17 करोड 43लाख की लागत से स्वीकृति दी। इस योजना से 35 ग्राम सभाओं के लगभग 25 हजार आबादी को पेयजल आपूर्ति होगी। इस योजना का पुनर्गठन की स्वीकृति मिलने से सभी क्षेत्रीय जनता ने विधायक व सरकार का आभार जताया है। आज के कार्यक्रम का संचालन रानीखेत के जिला उपाध्यक्ष देवी दत्त शर्मा ने किया।इस अवसर पर पूर्व ब्लाक प्रमुख नरेंद्र बिष्ट,एड0 नरे गुप्ता, मोहित नेगी, दीपा रावत, हंसा नेगी, संदीप खुल्बे, संजय अग्रवाल,हरीराम आर्य, निर्मला शर्मा, जीवंती देवी, प्रहलाद सिंह, कविता मनराल, अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रवीण कुमार, एड0 करन जीना, हरीश बंगारी, प्रेम बिष्ट, देव गिरी, सुरेंद्र सिंह, गोपाल सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष स्याल्दे कुंदन लाल, नरेंद्र सिंह नेगी सहित क्षेत्र के सैकड़ों लोग मौजूद थे।

रिपोर्टर- एस. आर. चंद्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!