भिकियासैण (अल्मोडा़) विभागों का वित्तीय वर्ष समाप्ति की ओर है, इसी के चलते बिजली विभाग भिकियासैण भी सतर्क हो गया है, कि बिजली बकाया उपभोक्ताओं से अब डोर टू डोर ही जाकर बकाया राशि वसूली जा सकती है। आज विद्युत के एसडीओ आर एस बिष्ट ने अपने विभागीय कर्मचारियों के साथ नगर पंचायत भिकियासैण में डोर टू डोर सर्वे कर बिजली बकाया राशि उपभोक्ताओं से जमा करवायी। इस अभियान के डर के चलते कई उपभोक्ता अपने प्रतिष्ठान को बन्द कर अन्यत्र चले गये। एसडीओ बिष्ट ने बताया कि वर्तमान में सरकारी विभागों को लगाकर लगभग दो सौ उपभोक्ता बिजली बकाये की सूची में है, जिनसे लगातार घर जाकर सम्पर्क किया जा रहा है। जो उपभोक्ता अपनी बकाया राशि को समय पर यथा शीघ्र जमा नहीं करगें, तो मजबूरन उनके विद्युत कनैक्शन काट दिये जायगे, यह अभियान पिछले एक माह से चल रहा है,जो भविष्य में भी चलता रहेगा।
रिपोर्टर- एस. आर. चंद्रा भिकियासैंण
![](https://dainikshubharambhnews.com/wp-content/uploads/2023/03/1-1024x1024.jpg)
![](https://dainikshubharambhnews.com/wp-content/uploads/2023/03/3-1024x1024.jpg)
![](https://dainikshubharambhnews.com/wp-content/uploads/2023/03/2-1024x1024.jpg)