राजकीय महाविद्यालय हल्द्वानी शहर किशनपुर गौलापार में राष्ट्रीय सेवा योजना पंचम एक दिवसीय शिविर का हुआ आयोजन।

हल्द्वानी। राजकीय महाविद्यालय हल्द्वानी शहर किशन पुर गौलापार में राष्ट्रीय सेवा योजना का पंचम एक दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन लक्ष्य गीत व सरस्वती वंदना के साथ हुआ। स्वयं सेवियों ने शारीरिक श्रम के दौरान महाविद्यालय परिसर की साफ सफाई की,इसके पश्चात स्वयं सेवियों ने G20 के संदर्भ में बाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया, जिसका शीर्षक प्रौद्योगिकी वरदान या अभिशाप था जिसमे पक्ष में धीरज गरकोटी, काव्य धामी, कल्पना,प्रियंका, स्नेहा, व विपक्ष में सुदर्शन, उमेश, बबली, वंदना, प्रीति, नेहा आदि ने अपने विचार प्रस्तुत किए। निर्णायक भूमिका में डॉक्टर अर्चना जोशी, डॉक्टर उषा पोखरिया रही।

पंचम दिवसीय विशेष शिविर में स्वयं सेवियों ने पोस्टर व स्लोगन लिखे और रैली निकाली। बौद्धिक सत्र मे डॉक्टर उषा पोखरिया ने भारत की उभरती अर्थव्यवस्थाओं में महिला उद्यमी की भूमिका G20 के प्रिपेक्ष्य में विषय पर व्याख्यान दिया। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर अर्चना जोशी के नेतृत्व में संपन्न हुए।प्राचार्य प्रो संजय कुमार ने स्वयं सेवियों से विकसित भारत निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आवाहन किया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉक्टर दीप चंद्र पाण्डेय डॉक्टर सुरेश जोशी, डॉ महेश, डॉ कमलेश कुमार, डॉ ऋषभ, डॉक्टर कंचन, डॉक्टर नम्रता, डॉक्टर अंकिता, डॉक्टर खुशबू, कर्मचारी नरेंद्र मर्तोलिया, अशोक कुमार, हेम भट्ट, महेश पनेरू, एनएसएस के स्वयं सेवी उपस्थित रहे।

रिपोर्टर- एस. आर. चंद्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!